बदलते समय के साथ बॉलीवुड में भी काफी चीजें बदल गई हैं। पहले के समय में लगभग सभी फिल्में पुरुषों पर केन्द्रित होती थीं। उनमें महिलाओं के किरदार अबला, मजबूर मां, सीधी सादी पत्नी और अपनी हद में रहने वाली एक बेटी तक ही सीमित थे। बदलते समय में बॉलीवुड में भी बदलाव आया है। महिलाओं पर आधारित कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें दिखाया गया है कि समाज में जितना योगदान एक पुरुष का है उतना ही योगदान महिला का भी है। इन फिल्मों के जरिए बॉलीवुड ने ये दिखाने की कोशिश की है औरतों ने अपनी हिम्मत के आगे किस्मत को पैरों पर झुकने के लिए मजबूर कर दिया है। आज हम आपको कुछ ऐसी चुनिंदा नारी प्रधान फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको इस महिला दिवस पर जरुर देखना चाहिए।