फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women's Day: लज्जा से राजी तक, इन फिल्मों में महिलाओं ने मनवाया अपने किरदार का लोहा

Tue, 08 Mar 2022 07:03 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड की महिला प्रधान फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
बदलते समय के साथ बॉलीवुड में भी काफी चीजें बदल गई हैं। पहले के समय में लगभग सभी फिल्में पुरुषों पर केन्द्रित होती थीं। उनमें महिलाओं के किरदार अबला, मजबूर मां, सीधी सादी पत्नी और अपनी हद में रहने वाली एक बेटी तक ही सीमित थे। बदलते समय में बॉलीवुड में भी बदलाव आया है। महिलाओं पर आधारित कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें दिखाया गया है कि समाज में जितना योगदान एक पुरुष का है उतना ही योगदान महिला का भी है। इन फिल्मों के जरिए बॉलीवुड ने ये दिखाने की कोशिश की है औरतों ने अपनी हिम्मत के आगे किस्मत को पैरों पर झुकने के लिए मजबूर कर दिया है। आज हम आपको कुछ ऐसी चुनिंदा नारी प्रधान फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको इस महिला दिवस पर जरुर देखना चाहिए।


 
विज्ञापन

2 of 7
लज्जा - फोटो : Lajja
लज्जा

राजकुमार संतोषी की यह फिल्म उस समय उन लोगों के मुंह पर एक तमाचा थी जो पहले तो नारी को देवी की तरह पूजते थे, बाद में उसे बोझ समझकर मां  के गर्भ में ही मार देते थे। फिल्म में दिखाया गया है कि जहां पर महिलाओं का रेप होता है, उन्हें मारा-पीटा जाता है, दहेज के लिए जिंदा जला दिया जाता है, ऐसे में यही महिलाएं अगर काली का रुप धारण कर लें तो उस दाकियानूसी सोंच का और अत्याचारी लोगों का विनाश तय है।
विज्ञापन

3 of 7
नीरजा भनोट, सोनम कपूर - फोटो : instagram/sonamkapoor
नीरजा

यह फिल्म एक फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट पर बनी है। 2015 में आई इस फिल्म में सोनम कपूर ने दमदार अभिनय किया है। यह एक जीवनी पर आधारित फिल्म है, जिसके फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले अतुल कशबेकर ने बनाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि 5 सितंबर 1986 को मुंबई-न्यूयार्क उड़ान के दौरान प्लेन को कराची में आतंकवादियों द्वारा हैक कर लिया गया था। जिसके बाद नीरजा ने फ्लाइट में मौजूद लोगों की जान बचाने के लिए खुद की जान दे दी थी। 

4 of 7
पिंक - फोटो : सोशल मीडिया
पिंक

अनिरुद्ध चौधरी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2016 में आई थी। इसमें दिखाया गया था कि समाज चाहे कितना भी मॉर्डन क्यों न हो जाए फिर भी लड़कियों के कपड़ों के जरिए ही उन्हें जज किया जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि अगर कोई लड़की किसी लड़के के साथ हंस-हंसकर बात करती है या फिर छोटे कपड़े पहनती है तो उसका चरित्र ठीक नहीं है। इस फिल्म में एक और जरुरी मैसेज दिया गया है और वह ये है कि यदि कोई लड़की किसी लड़के को न बोलती है तो उसे सिर्फ और सिर्फ 'न' ही समझें।
विज्ञापन

5 of 7
इंग्लिश विंग्लिश - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लिश-विंग्लिश

श्रीदेवी की इस फिल्म का डायरेक्शन गौरी शिंदे ने किया था। ये एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसे अंग्रेजी नहीं आती है। वह अंग्रेजी सीखने के लिए क्लास ज्वाइन करती है क्योंकि उसके बच्चे और पति उसकी इस कमजोरी का मजाक बनाते हैं। बाद में श्रीदेवी अंग्रेजी सीखकर परिवार में सभी के अपनी वैल्यू बताती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
क्वीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्वीन

कंगना रनौत वैसे ततो बॉलीवुड की पंगा क्वीन कही जाती हैं, लेकिन फिल्मी दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। क्वीन में कंगना का किरदार एक सिंपल लड़की का है, जो अपनी शादी टूट जाने के बाद भी हनीमून पैकेज में सिर्फ घूमने के लिए चली जाती है। वहां वह अपनी सभी इच्छाएं पूरी करती है। ये फिल्म उन लड़कियों के लिए भी एक प्रेरणा है जो प्यार में धोखा मिलने या ब्रेकअप होने के बाद अपनी जिंदगी को खत्म समझती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजी
राजी

राजी फिल्म आलिया पर ही केन्द्रित है। इसमें वह अपनी जान की परवाह किए बिना देश को बचाने के लिए एक पाकिस्तानी लड़के से शादी करती है, फिर जासूस बनकर पाकिस्तान की खूफिया जानकारी भारत तक पहुंचाती है। फिल्म में आलिया का रोल काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें