दरबान, भाग बीनी भाग, बॉम्बे रोज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चार दिसंबर
शुक्रवार को देश के सिनेमाघरों में क्रिस्टोफर नोलन की बहुचर्चित फिल्म 'टेनेट' रिलीज होगी। देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 इस दिन ड्रामा फिल्म 'दरबान' रिलीज करेगा। फिल्म में शारिब हाशमी, शरद केलकर, रसिका दुग्गल, फ्लोरा सैनी और हर्ष छाया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। शुक्रवार को नेटफ्लिक्स हिंदी वेब सीरीज 'भाग बीनी भाग' रिलीज करने वाला है। यह एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है जिसमें स्वरा भास्कर, डॉली सिंह, रवि पटेल, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसी दिन नेटफ्लिक्स ने अपनी एक एनिमेशन फिल्म 'बॉम्बे रोज' रिलीज करने वाला है, ये कहानी है फूल बेचने वाली कमला की जिसे सलीम से प्रेम हो जाता है। फिल्म के एनिमेशन किरदारों को अनुराग कश्यप, मकरंद देशपांडे, शिशिर शर्मा, विरेंद्र सक्सेना, अमरदीप झा जैसे कलाकारों ने आवाज दी है।