फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend Watch Plan: इन चार फिल्मों में से चुनिए अपनी पसंद की वीकएंड फिल्म, जी5 पर दिखेगी नक्सलबाड़ी

Fri, 27 Nov 2020 12:18 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
द बीस्ट, डोंट लिसन, गो गो कोरी कार्सन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओटीटी और सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों में सीधा मुकाबला होने का समय लौट आया है। सिनेमाघरों में 'पेनिनसुला' जैसी चर्चित जॉम्बी थ्रिलर और खतरनाक हॉरर 'कम प्ले' रिलीज हो रही है। वहीं, ओटीटी पर भी इस वीकएंड मसाला कम नहीं है। एक एक करके चलिए आपको बताते हैं इस वीकएंड पर आपके लिए थिएटर से लेकर मोबाइल तक उपलब्ध मनोरंजन सामग्री के बारे में। इत्मीनान से पढ़िए और आराम से तय कीजिए कि आपको अपने जीवन के बेशकीमती घंटे कहां इस्तेमाल करने हैं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
कम प्ले - फोटो : Twitter
कम प्ले
देश के सिनेमाघरों में इस शुक्रवार को एक हॉरर थ्रिलर फिल्म 'कम प्ले' रिलीज हो रही है। यह फिल्म अमेरिका में 30 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। दर्शकों और समीक्षकों से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। अब देश में भी सिनेमाघर खुल चुके हैं इसलिए यह फिल्म यहां भी रिलीज होगी। इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सीधे जॉम्बी थ्रिलर फिल्म 'पेनिनसुला' से होगा। यह कहानी लैरी नाम के एक भावनात्मक भूत की है।
विज्ञापन

3 of 10
Peninsula - फोटो : amar ujala mumbai
पेनिनसुला
घरों में बैठे लोग अपने मोबाइल और टेबलेट पर मनोरंजन करने के शौकीन बन रहे हैं। लेकिन, इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही जॉम्बी थ्रिलर फिल्म 'पेनिनसुला' उनके आराम में खलल डाल सकती है। यह फिल्म वर्ष 2016 में आई सुपरहिट कोरियन फिल्म 'ट्रेन टू बुसान' का सीक्वल है। दूसरे देशों में ये फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है, भारत में ये अब रिलीज हुई है। हालांकि, जॉम्बी मूवीज का चलन भारत में अभी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है।

4 of 10
डोन्ट लिसन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डोंट लिसन
इस हफ्ते शुक्रवार को नेटफ्लिक्स अपनी फिल्म 'डोंट लिसन' के साथ दर्शकों को डराने की भी कोशिश करेगा। मूल रूप से यह फिल्म स्पेनिश भाषा में बनी है लेकिन यह अंग्रेजी में भी उपलब्ध होगी। यह कहानी एक बच्चे डेनियल की है जिसको अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। लंबी परेशानी के बाद अंत में डेनियल इन आवाजों का पीछा करता है और उस मामले को सुलझाने की कोशिश करता है जिसकी वजह से उसे यह आवाजें सुनाई देती है।
विज्ञापन

5 of 10
द बीस्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द बीस्ट
नेटफ्लिक्स पर एक एक्शन एडवेंचर फिल्म 'द बीस्ट' भी रिलीज होगी। यह कहानी सेना के एक जवान की है जिसकी बेटी का अपहरण हो जाता है। अपनी बेटी को बचाने के लिए सेना का वह जवान अपने अंदर के जानवर को जगाता है। लेकिन, इस मामले की गुत्थी सुलझाते हुए वह खुद ही उसमें फंस जाता है।
विज्ञापन

6 of 10
नक्सलबाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नक्सलबाड़ी
ज्यादातर प्रोजेक्ट हफ्ते में शुक्रवार तक ही रिलीज हो जाते हैं। लेकिन, इस हफ्ते अंतिम दिन यानी शनिवार को देसी प्लेटफार्म जी5 एक बार फिर से वापसी करेगा।  वह अपनी एक ओरिजिनल वेब सीरीज 'नक्सलबाड़ी' को रिलीज करने वाला है। पार्थो मित्रा के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज में राजीव खंडेलवाल, टीना दत्ता, श्रीजीता डे, आमिर अली और सत्यदीप मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कहानी एक एसटीएफ एजेंट अफसर राघव की है जो नक्सलियों और राजनीति के बीच अटक जाता है।
विज्ञापन

7 of 10
एलए'ज फाइनेस्ट 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एलए'ज फाइनेस्ट 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव एक अमेरिकन  क्राइम एक्शन कॉमेडी सीरीज 'एलए'ज फाइनेस्ट' का दूसरा सीजन इस शुक्रवार को रिलीज करेगा। यह कहानी लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट की दो डिटेक्टिव सिडनी बर्नेट और नैंसी मैकेना की है जिन की व्यक्तिगत जिंदगी तो गड़बड़ों से भरी है, वहीं पेशेवर जिंदगी में भी ये बड़े काम करते हुए कई गड़बड़यां करती रहती हैं। इन दोनों महिला पुलिस अफसरों का किरदार सीरीज में गैब्रियल यूनियन और जेसिका अल्बा ने निभाया है।

8 of 10
वर्जिन रिवर सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्जिन रिवर 2
इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स ने अपनी ओरिजिनल वेब सीरीज 'वर्जिन रिवर' के दूसरे सीजन को रिलीज करने का फैसला किया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा टीवी सीरीज है जिसका पहला सीजन पिछले साल दिसंबर में ही रिलीज हुआ। इसे दर्शकों से अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली। अब सीरीज के निर्माता इसके दूसरे सीजन को भी लेकर आए हैं। इस सीरीज की कहानी मेलिंडा नाम की एक औरत की है जो अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए लॉस एंजेलिस से कैलिफोर्निया के एक कस्बे वर्जिन रिवर में रहने आती है। फिर यहां आकर मेलिंडा की जिंदगी ही बदल जाती है।

9 of 10
शुगर रश क्रिसमस सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शुगर रश क्रिसमस 2
जिस तरह क्रिसमस का समय धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है, उसी तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म मौसमी सामग्री पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स इसी दौरान अपनी एक टीवी सीरीज 'शुगर रश क्रिसमस' के दूसरे सीजन के साथ वापस ही कर रहा है। यह सीरीज खाना बनाने की प्रतियोगिता पर आधारित है। इसमें अलग-अलग जगहों के लोग भाग लेते हैं और क्रिसमस के मौके पर बनाई जाने वाली कुछ खास जायकेदार चीजों को बनाकर पुरस्कार जीते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
गो गो कोरी क्रिसमस सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ए गो! गो! कोरी कार्सन क्रिसमस
नेटफ्लिक्स अपनी एक एनिमेटेड टेलिविजन सीरीज 'ए गो! गो! कोरी कार्सन क्रिसमस' भी इस शुक्रवार को रिलीज करेगा। नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज 'गो गो कोरी कार्सन' है जिसके अलग-अलग वर्जन वह अलग-अलग मौकों पर रिलीज करता है। जिस तरह अगस्त के महीने में 'ए गो गो कोरी कार्सन समर कैंप' और हेलोवीन के मौके पर 'ए गो गो कोरी कार्सन हेलोवीन' रिलीज किया गया, उसी तरह क्रिसमस के मौके पर 'ए गो गो कोरी कार्सन क्रिसमस' रिलीज होगा। सीरीज में कोरी कार्सन एक नारंगी रंग की कार है जो बच्चों को स्कूल के दिनों में संघर्ष करना, दोस्त बनाना और जिम्मेदारियां सिखाती है।

पढ़ें: गौहर खान ने शेयर की मंगेतर संग सेल्फी, जैद दरबार के साथ इस अंदाज में दिखीं अभिनेत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें