वैसे तो सलमान खान हमेशा से ही अपनी फिल्मों के जरिए नए चेहरों को बॉलीवुड में लॉन्च करते रहे हैं लेकिन अब उन्होंने एक ऐसे हीरो को फिर से फिल्मों में ला खड़ा किया है जो गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो गया था।
विज्ञापन
सलमान खान की कृपा से फिल्मों में लौटा ये गुमनाम हीरो
2 of 6
- फोटो : rahuldevofficial/Instagram
ये हीरो हैं राहुल देव जो 90 के दशक के काफी लोकप्रिय विलेन रहे और हाल ही में 'बिग बॉस' में नजर आए। शो खत्म हो चुका है लेकिन यहीं से अब राहुल देव के अच्छे दिन शुरु हो गए हैं। दरअसल राहुल देव को एक बड़े बैनर की फिल्म में साइन कर लिया गया है जिसका क्रेडिट राहुल देव सलमान खान को देते हैं।
विज्ञापन
सलमान खान की कृपा से फिल्मों में लौटा ये गुमनाम हीरो
3 of 6
- फोटो : rahuldevofficial/Instagram
राहुल देव कहते हैं कि सलमान ने उनके लिए 'मुबारकां' फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से बात की और फिल्म में लेने के लिए कहा। सलमान की बात उन लोगों ने मान ली और राहुल देव को बेहद जरूरी रोल के लिए साइन कर लिया गया।
सलमान खान की कृपा से फिल्मों में लौटा ये गुमनाम हीरो
4 of 6
- फोटो : rahuldevofficial/Instagram
राहुल अब फूले नहीं समा रहे हैं क्योंकि सलमान की वजह से उन्हें ना सिर्फ बड़ी फिल्म मिली है बल्कि अनिल कपूर और अर्जुन कपूर जैसे एक्टरों के साथ काम करने का भी मौका मिल रहा है।
राहुल देव ने आगे कहा कि वो 'बिग बॉस' भी नहीं करना चाहते थे लेकिन शो को होस्ट कर रहे सलमान ने उन्हें सपोर्ट किया और ये तक कहा कि हम दोनों को साथ काम करना चाहिए। राहुल सलमान के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने उन्हें अपनी पनाह में ले लिया है।
विज्ञापन
सलमान खान की कृपा से फिल्मों में लौटा ये गुमनाम हीरो
5 of 6
बता दें कि 90 के दशक में विलेन के रोल के लिए राहुल सबकी पहली पसंद होते थे लेकिन वक्त के साथ उनको मिलने वाले रोल छोटे और कम हो गए, जिसके बाद राहुल देव ने साउथ की फिल्में करनी शुरु कर दीं। साउथ के अलावा राहुल देव ने एक पंजाबी और बंगाली फिल्म में भी काम किया।
लेकिन राहुल हिंदी फिल्मों में लौटना चाहते थे ठीक उसी अंदाज में जिस अंदाज में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की, पर उन्हें कोई मौका नहीं मिला।
सलमान खान की कृपा से फिल्मों में लौटा ये गुमनाम हीरो
6 of 6
- फोटो : rahuldevofficial/Instagram
लेकिन अब जब उन्हें ये मौका सलमान की तरफ से मिला है तो वो खुशी से गदगद हैं। राहुल चाहते हैं कि अब उन्हें जो भी फिल्में मिलें वो उन्हें अपने हाथ से नहींं जाने नहीं दें। चूंकि सलमान ने उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई है, इसलिए हो सकता है कि उनकी आने वाली फिल्मों में राहुल भी दिख जाएं।
इन दिनों राहुल देव के पास एक टीवी शो भी है। जल्द ही वो शुरू होने वाले नए शो 'दिल बोले ओबोरॉय' में नजर आएंगे। राहुल ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है।