फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का ने पहले ही दे दिया था शादी का इशारा, ये है उनका 'इटली कनेक्शन'

Sun, 10 Dec 2017 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चर्चाओं की माने तो एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अगले एक-दो हफ्तों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इटली में एक बेहद निजी समारोह में चुनिंदा लोगों के बीच ये लव बर्ड एक दूजे का होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसी खबरों के बीच अनुष्का अपने परिवारवालों के साथ इटली के लिए रवाना हो चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सूत्रों की मानें तो विराट कोहली ने शादी में ज्यादा लोगों को इनवाइट नहीं किया है। इस पूरे गहमागहमी के बीच हमारे हाथ अनुष्का शर्मा का एक इंटरव्यू हाथ लगा है। इस पुराने इंटरव्यू में अनुष्का खुलकर विराट के साथ अपने रिलेशनशिप और शादी के बारे में बात करती नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : self
अनुष्का कहती हैं कि, 'दूसरों की तरह मैं भी एक आम इंसान ही हूं और हमेशा एक सादा जीवन जीना चाहती थी। हर लड़की की हसरत होती है कि वो शादी करे, उसका भी घर बसे। शादी कोई मजाक नहीं। दो लोगों को साथ में जिंदगी बसानी होती है, जब मैं मानसिक रूप से तैयार हो जाउंगी उस दिन शादी भी कर लूंगी'।

4 of 5
अनुष्का से जब ये पूछा गया था कि आपके मॉम-डैड शादी के बारे में क्या कहते हैं तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से उन्हें प्रगतिशील विचारों वाला बताया था। आगे अनुष्का ने कहा कि वो जरूर छोटी जगह से आते हैं लेकिन सोच बड़ी है। मेरे घरवालों ने आज तक मुझसे शादी के बारे में नहीं कहा। घरवालों को मुझपर पूरा भरोसा है कि मैं जो सोचूंगी और करूंगी वो बेहतर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का ने शादी को हौवा बनाने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि शादी होने के बाद इंसान दूसरे ग्रह का निवासी नहीं हो जाता तो इसमें इतनी हाय-तौबा क्यों? अनुष्का ने शादी के बाद भी इंडस्ट्री में काम करते रहने की बात कही थी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने भी चुपके से आदित्य चोपड़ा के साथ इटली में ही सात फेरे लिए थे। ये दोनों बातें अनुष्का विराट के मामले में फिट बैठती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें