इंड्रस्टी में आते ही शाहरुख खान ने हर किसी को अपने स्टाइल का दीवाना बना दिया और शायद इसीलिए इन्हें किंग खान भी कहा जाने लगा। हर कोई इनके स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश करता है, लेकिन इनकी एक बात हेमा मालिनी बिल्कुल भी पसंद नहीं आती थी और हमेशा ही उनसे नफरत करती। दरअसल करियर के शुरुआती दौर में शाहरुख खान ने एक ऐसी फिल्म की थी, जिसकी निर्माता-निर्देशक लोकप्रिय हेमा मालिनी थीं। उनकी फिल्म का हीरो होने के बाद भी हेमा मालिनी शाहरुख से किसी एक वजह से नफरत करती थीं।
ये भी पढ़ें- पति शाहरुख खान के बर्थडे बैश की प्लानिंग लीक, यहां धमाल मचाने पहुंची गौरी
विज्ञापन
2 of 5
मुंबई आने के बाद शाहरुख खान को फिल्म करने के जो पहले ऑफर मिले थे, उनमें से एक हेमा मालिनी निर्देशित फिल्म 'दिल आसनां है' भी थी। हेमा इस फिल्म की निर्माता और निर्देशक दोनों ही थीं।
विज्ञापन
3 of 5
हालांकि शाहरुख इस फिल्म के लिए उनकी पहली पंसद नहीं थे, लेकिन जब दूसरे कलाकारों से बात न बनीं तो उन्होंने शाहरुख को लेकर यह फिल्म बनानी शुरू की।
4 of 5
कहा जाता है कि हेमा मालिनी शाहरुख के बोलने की स्टाईल और उनके बालों से बहुत ज्यादा चिढ़ती थीं। बाद में उन्हें उनकी बोलने की स्टाईल तो भा गई, लेकिन वह हमेशा ही शाहरुख के बालों के पीछे पड़ी रहतीं थी।
ये भी पढ़ें- इस अभिनेता के किरदार के बड़े फैन हैं शाहरुख खान, जानिए क्या बोले
शाहरुख ने एक बार इस बात का जिक्र भी किया था कि वे जब पहली बार हेमा मालिनी से फिल्म के सिलसिले में मिलने गए तो हेमा ने उनसे कहा कि उन्हें शाहरुख की नाक बहुत अच्छी लगती है। धर्मेंद्र की मौजूदगी में हुई इस बातचीत में उन्होंने शाहरुख से कहा कि तुम अच्छे एक्टर बन सकते हो, लेकिन तुम्हें अपने बाल कटवाने होंगे। ये बाल बहुत ही अजीब हैं। शूटिंग के लिए जब हेमा शाहरुख के हेयर स्टाईल से खुश नहीं हुईं तो उन्होंने खुद शाहरुख के बाल बनाए।