फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका जाने से पहले अनुष्का को करना पड़ा खाने-पीने का बंदोबस्त, कहीं वजह विराट तो नहीं?

Thu, 26 Apr 2018 02:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anushka sharma
अनुष्का शर्मा जल्द अमेरिका रवाना होंगी जहां फिल्म 'जीरो' की शूटिंग होनी है। वहीं, उनके पति और क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर व्यस्त होंगे। हालांकि, विदेश की उड़ान भरने से पहले ही अनुष्का ने एक खास शख्स को खाने-पीने की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma - फोटो : ANI
अनुष्का शर्मा ने एक शेफ को नौकरी पर रखा जो उनके लिए शुद्ध शाकाहारी खाना बनाएगा। यह खानसामा एक्ट्रेस के लिए अमेरिका में होटल से लेकर शूटिंग के वक्त के लिए भी खाना तैयार करेगा। जिस तरह विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर गंभीर हैं, उसी तरह तीन साल पहले अनुष्का ने भी अपनी लाइफस्टाइल में कई बदलाव किए थे।
विज्ञापन

3 of 5
Anushka virat maching
अनुष्का शर्मा ने तीन साल पहले ही नॉन-वेज खाना छोड़ दिया था। वह डेयरी उत्पादों तक का सेवन नहीं करतीं। ऐसा भी नहीं है कि अमेरिका में उन्हें वेज खाना नहीं मिलेगा, मगर डाइट से जुड़े इस फैसले के पीछे फिटनेस के साथ साथ आध्यात्मिक कारण भी है। यही वजह है कि वह अपने खान-पान में कोई कोताही नहीं बरतना चाहतीं।

4 of 5
anushka sharma
आनंद एल राय निर्देशित फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी नजर आएंगे। फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा का लुक बिलकुल अलग होगा। इसके लिए उन्हें प्रोस्थेटिक मेक अप लेना पड़ता है जिसमें 2-3 घंटे लगते हैं। फिल्म में उनके लुक को छुपाने के लिए जब भी वह वैनिटी वैन से निकलकर सेट तक जाती हैं तो सिर से लेकर पांव तक कपड़ों से ढंकी रहती हैं। सेट पर मोबाइल फोन भी बैन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Self
इससे पहले अनुष्का शर्मा ने वरुण धवन के साथ फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वह संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में भी नजर आएंगी। हाल ही में उनका एक विज्ञापन रिलीज हुआ है जिसमें वह तीन अवतार में नजर आ रही हैं-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें