ये हीरोइन सलमान खान के प्यार में इस कदर पागल थी कि अपना घर-परिवार छोड़कर यहां भारत आ गई थी। हम बात कर रहे हैं सोमी अली कि जो 15 साल की कमसिन उम्र से ही सलमान के लिए पागल थीं और उन्ही के लिए यहां बॉलीवुड में एंट्री की। फिल्मों में तो वो नहीं चलीं लेकिन सलमान के साथ उनके प्यार के चर्चे खूब रहे।
विज्ञापन
सलमान से ब्रेकअप के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कर रही है ऐसा काम
2 of 5
खुद सलमान भी उनके प्यार में गिरफ्त हो चुके थे। दोनों की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई और तकरीबन आठ सालों तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन अचानक ही उनके रिश्तों में दरार आ गई और वो सबकुछ छोड़छाड़ कर वापस अपने घर लौट गईं। कहा जाता है कि सलमान के गुस्से और शराब की लत से सोमी ने सलमान से रिश्ता तोड़ लिया जबकि कुछ खबरें ऐसी भी रहीं जिनमें कहा गया कि ऐश्वर्या की वजह से सलमान और सोमी अली का रिश्ता टूटा।
विज्ञापन
सलमान से ब्रेकअप के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कर रही है ऐसा काम
3 of 5
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान की ये एक्स-गर्लफ्रेंड आज क्या कर रही है? सलमान से अलग होने के बाद सोमी अली फ्लोरिडा चली गईं और वहां उन्होंने अपना एक एनजीओ 'नो मोर टीयर्स' (No More Tears) खोला जो मानव तस्करी और घरेलु हिंसा की शिकार लोगों की मदद करती है।
सलमान से ब्रेकअप के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कर रही है ऐसा काम
4 of 5
अपने इस काम के लिए सोमी कोई पैसे भी नहीं लेती हैं और जो भी जमा पूंजी है उसका इस्तेमाल वो पीड़ित बच्चों को बचाने में करती हैं।
सलमान से ब्रेकअप के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कर रही है ऐसा काम
5 of 5
somy ali
बता दें कि मुंबई आने के बाद सोमी अली ने पहले मॉडलिंग की उसके बाद उन्होंने कुछ फिल्में भी की। साल 1992 से 1999 तक 9 फिल्में की लेकिन कोई भी कामयाब नहीं रही। सलमान से अलग होने के बाद उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।