फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में पति ने सोनम को दिया ऐसा तोहफा, सुनते ही बोल उठेंगे, 'ऐसा कौन करता है?'

Mon, 18 Jun 2018 02:59 PM IST
Prateek Ranjan एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor - फोटो : Instagram
'गिफ्ट' शब्द सुनते ही मन में जूलरी, कपड़े, गैजेट, कार या प्रॉपर्टी का ख्याल दिमाग में आता है। आमतौर पर तोहफे में लोग ऐसी चीज देना पसंद करते हैं जो ताउम्र संभालकर रखी जा सके। पर शायद आनंद आहूजा ऐसा नहीं सोचते। 

ऐसा लगता है आनंद आहूजा हर मामले में ट्रेंड सेटर बनना चाहते हैं। शादी के रिसेप्शन में शेरवानी के साथ उन्होंने स्पोर्ट्स शूज पहने थे। ट्रेडिश्नल कपड़ों के साथ स्नीकर्स पहनकर जब वह पार्टी में पहुंचे तो लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो गया था। अब उन्होंने बर्थ डे गिफ्ट ऐसा चुना जिसे सुनकर आम इंसान बोल उठेगा, 'नई नवेली पत्नी को ऐसा तोहफा कौन देता है'?



 
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor at cannes 2018
9 जून को सोनम कपूर ने अपना 33वां बर्थ डे मनाया। शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था। लिहाजा, पति आनंद आहूजा ने उसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह सोनम को लेकर लंदन गए। उनकी बहन और सहेलियों को भी बुलाया। फिर सबने नए बंगले में जमकर पार्टी की।

 
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
आनंद आहूजा ने सोनम कपूर के खास तोहफा भी दिया। उन्होंने अपनी पत्नी को मशहूर गायिका बियॉन्से नॉलेस और उनके रैपर पति जे जी के कॉन्सर्ट के टिकट्स गिफ्ट किए।  सोनम कपूर को जब पति ने ऐसा तोहफा दिया तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए यह पोस्ट किया ...

4 of 5
Sonam Kapoor
सोनम कपूर के जन्मदिन के जश्न में रिया कपूर, शहला खान और संयुक्ता नायर मौजूद थीं। उन्होंने स्वरा भास्कर को भी पार्टी में बुलाया था, मगर वह लंदन नहीं जा सकीं। वहीं, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और सैफ अली खान ने कुछ दिन बाद सोनम के साथ ब्रिटेन में मौज मस्ती की। यही नहीं भाई अर्जुन कपूर भी सोनम से मिलने पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor
सोनम कपूर फिलहाल लंदन में हैं। यहां उनके बड़े पापा बोनी कपूर और बहनें जाह्नवी,खुशी और अंशुला भी मौजूद हैं। लंदन की ट्रिप से लौटकर सोनम कपूर फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दलकीर सलमान नजर आएंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें