फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 दिन शूटिंग करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छोड़ी फिल्म, निक नहीं सलमान खान हैं इसकी वजह

Fri, 27 Jul 2018 05:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़कर सभी को चौंका दिया है । सलमान खान से पंगा लेने की हिम्मत कोई नहीं करता, फिर आखिर ऐसा क्या हुआ जो प्रियंका ने ये कदम उठाया । फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बताया कि प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक को समय देना चाहती हैं इसलिए उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सलमान और प्रियंका
अभी इस खबर की परतें खुल ही रही थीं कि People.com की रिपोर्ट में बताया गया कि निक और प्रियंका ने सगाई कर ली है । प्रियंका ने अपने 36वें बर्थडे पर कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच सगाई की थी । 'भारत' छोड़ना और फिर प्रियंका की सगाई की खबर आना, दोनों इत्तेफाक कैसे हो सकते हैं ।

विज्ञापन

3 of 8
प्रियंका चोपड़ा
ये ख्याल फैंस के मन में जरूर आया होगा । आइए आपको बता ही देते हैं कि प्रियंका के सलमान खान की फिल्म छोड़ने की असली वजह क्या है । पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका कुछ दिन पहले ही दो दिन के लिए इंडिया आई थीं । यहां उन्होंने दो दिन 'भारत' की शूटिंग भी की ।

4 of 8
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका फिल्म में अपने रोल को लेकर काफी खुश थीं । फिल्म में दो लोगों को प्यार होता है । शादी होती है और साथ में दोनों बूढ़े हो जाते हैं । इस बीच उनकी कहानी फ्लैशबैक में चलती है । प्रियंका के शूट के बारे में सिर्फ यूनिट को पता था । शूटिंग के बाद वो यूएस लौट गईं । 
विज्ञापन

5 of 8
प्रियंका चोपड़ा
वहां जाकर उन्हें पता चला कि फिल्म में कुछ और एक्टर्स को कास्ट किया गया है । सबसे पहले दिशा पाटनी का नाम सामने आया । इसके बाद तबु और नोरा फतेही भी फिल्म से जुड़ गए । इतना ही नहीं प्रियंका को पता चला कि फिल्म में इन लोगों के लिए खास तौर पर रोल बनाए गए हैं ।
विज्ञापन

6 of 8
रेस-3
सलमान ने ही इन सबको रोल देने के लिए कहा था । तब प्रियंका ने सोचा कि इतनी सारी एक्ट्रेस के बीच उनका हाल भी कहीं 'रेस 3' की जैकलीन की तरह ना हो जाए । या फिर जिस तरह डेजी शाह को साइड कर दिया गया वैसे उन्हें भी ना कर दिया जाए । 'रेस 3' सलमान के अलावा बॉबी देओल, फ्रेडी दारूवाला, साकिब सलीम की भी फिल्म बन गई थी ।
विज्ञापन

7 of 8
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका को डर था कि कहीं 'भारत' का भी यही हाल ना हो । इसके बाद प्रियंका ने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया । बिना डरे उन्होंने फिल्म को ना कह दिया । हालांकि प्रियंका किसी को दुखी नहीं करना चाहती थीं । इसलिए उन्होंने किसी को नहीं बताया कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है । निक का बहाना बनाकर उन्होंने किनारा कर लिया ।
विज्ञापन

8 of 8
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने फैंस और मेकर्स को तसल्ली देने के लिए सगाई की खबर भी सामने ला दी । लेकिन सलमान, प्रियंका के अचानक फिल्म छोड़ने से बेहद नाराज हैं । इतना ही नहीं उन्होंने प्रियंका के साथ कभी काम ना करने की कसम भी खा ली है । अब प्रियंका सोनाली बोस की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें