फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अफेयर्स के बारे में संजय दत्त का सनसनीखेज खुलासा, सालों बाद किताब से खुल रहे जिंदगी के राज

Tue, 20 Mar 2018 09:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त की जिंदगी पर फिल्म बन रही है। उनके निजी जीवन में आए उतार-चढ़ाव जल्द ही इस फिल्म में देखने मिलेंगे। हाल ही में यासीर उस्मान की किताब ‘संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड बैड ब्वॉय’ से कई रहस्यमयी खुलासे हुए। ऐसे राज जिससे उनके फैंस आजतक अनजान थे।
विज्ञापन

2 of 10
पहली पत्नी रिचा शर्मा और संजय दत्त
संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े ऐसे कई राज हैं, जिन्हें जानते ही आप भी सकते में आ जाएंगे। किताब में संजय दत्त की लव लाइफ के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। किताब में बताया गया कि संजय दत्त अपनी जिंदगी में महिलाओं पर पूरी तरह से आश्रित रहें। संजय ने लेखक से अपनी पहली बीवी रिचा शर्मा से जुड़े कई राज सार्वजनिक किए। जिसे इस किताब में जगह दी गई।
विज्ञापन

3 of 10
पहली पत्नी रिचा शर्मा और संजय दत्त
किताब में बताया गया कि कैसे संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की मुलाकात हुई। अपनी फिल्म के मुहूर्त के मौके पर संजय ने पहली बार रिया को देखा। जींस और मल्टीकलर टॉप पहनी यह लड़की पहली ही नजर में संजू बाबा को भा गई थी। कुछ दिनों बाद कहीं से उनका नंबर निकालकर उन्होंने रिया को फोन लगाकर आउटिंग पर चलने को कहा।

4 of 10
पहली मुलाकात में ही संजय दत्त को अहसास हो गया कि रिचा उन लड़कियों से बिलकुल अलग थी जिन्हें वो पहले जानते थे। वो बेहद साधारण, शानदार व्यक्तित्व वाली ऐसी लड़की थी जो पैसों के पीछे बिलकुल नहीं थी। संजय दत्त ने किताब से अपने इतने सारे अफेयर्स में सफल होने के राज से भी पर्दा उठाया।
विज्ञापन

5 of 10
संजय दत्त और टीना मुनिम
रिचा के अलावा संजय दत्त का माधुरी दीक्षित, रेखा, रिया पिल्लई, टीना मुनीम और लीजा रे जैसी एक्ट्रेसेज के साथ भी अफेयर रहा था। यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि पहली पत्नी रिचा शर्मा की कैंसर से मौत के बाद टीना मुनिम के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ गई थी। किताब में संजय दत्त ने सफल अफेयर्स के राज से पर्दा उठाया।
विज्ञापन

6 of 10
मां नरगिस और पिता सुनील दत्त के साथ नन्हें संजय
किताब में संजय दत्त ने कहा कि, 'अगर आप किसी लड़की के साथ प्यार में हैं तो उसके अंदर अपनी मां तलाशे। उसे अहसास कराए कि आप बच्चे की तरह उसे प्यार करते हैं। एक छोटा लड़का बनें उसे अपने बारे में सुरक्षात्मक महसूस करने दें, अगर ऐसा हुआ तो आप सही जा रहे हैं, दोस्त!'
विज्ञापन

7 of 10
निजी जिंदगी में बेहद इमोशनल संजय दत्त ने स्वीकारा कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरणा की जरूरत थी। शायद यही वजह रही कि उनका टीना मुनिम, माधुरी दीक्षित, रिया पिल्लई, रेखा जैसी एक्ट्रेसेज के साथ अफेयर रहा। संजय ने बताया कि कैसे पहले वो अपनी मां नरगिस पर आश्रित थे। फिर गर्लफ्रेंड्स पर बाद में इस निर्भरता की जगह उनकी बहनों ने ले ली।

8 of 10
बकौल संजय दत्त, 'मुझे नहीं पता कि किसी साथ के बिना कोई जीवित कैसे रह सकता है। अपनी अच्छी-बुरी आदतों, गलतियों, संघर्ष, जेल, अपराध, सजा, दिल को झकझोर देने वाली और जबरदस्त कामयाबी समेत हर सफर की दास्तां संजय दत्त के साथ जुड़ी हुई है।

9 of 10

किताब में संजय के हवाले से उनकी मां के निधन के दौरान की घटना का भी जिक्र है। कहा गया है, ‘मैं चीख-चीखकर रोने लगा। चार दिनों तक आंखों से आंसू नहीं थमे। मुझे लगता है कि जब उनका निधन हुआ तब मैं सदमे में नहीं था। मगर उनकी आवाज और टेप ने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।

विज्ञापन

10 of 10
संजय दत्त के जीवन में इतनी सारी परतों के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर ने सिल्वर स्क्रीन पर किस तरह संजय दत्त की जिंदगी को जिया। बता दें कि संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में एक्टर रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें