समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्या ऑफिश्यली एक दूजे के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सिर्फ उनकी डेस्टिनेशन वेडिंगी की ही नहीं, परियों की कहानी जैसी उनकी लव स्टोरी की भी चर्चा हो रही है। पर ताज्जुब की बात तो ये है कि जब ये दोनों पहली बार एक दूसरे से मिले थे तो किसी और को डेट कर रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
Samantha And Chaitanya
समांथा और चैतन्य की पहली मुलाकात फिल्म 'ये माया चेस्वे' के सेट पर 2009 में हुई थी। फिल्म की स्टोरी में दोनों ने एक मॉर्डन लव की परिभाषा को बताया था। हालांकि, इस दौरान चैतन्य एक्ट्रेस श्रुति हासन को डेट कर रहे थे और समांथा एक्टर सिद्धार्थ को पसंद करती थीं। लेकिन फिल्म के बहाने दोनों की दोस्ती जरूर हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
samantha and naga
साल 2015 में फिल्म 'ऑटोनगर सूर्या' के सेट पर दोनों की जब मुलाकात हुई तब तक दोनों का अपने-अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो चुका था। कहा जाता है कि इसी फिल्म की मेकिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे थे।
4 of 5
Samantha Ruth Prabhu
ट्विटर पर दोनों के इमोशंस साफ देखे जा सकते थे। उसी दौरान चैतन्य के बर्थ डे पर समांथा ने क्यूट सा मैसेज लिखा, 'मेरे सबसे फेवरेट इंसान को जन्मदिन की बधाई।' इसका जवाब देते हुए चैतन्य ने paapa लिखा। चैतन्य समांथा को प्यार से इसी नाम से पुकारते हैं।
देखते देखते उनकी अफेयर के चर्चे जोर पकड़ने लगे। इसके बाद दोनों ने अपनी रिलेशनशिप का खुलासा किया। वहीं, चैतन्य के पिता और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने भी दोनों की रिलेशनशिप को मंजूर करते हुए उनकी इसी साल 29 जनवरी को सगाई करवा दी। अब ये दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।