फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट सीन्स से भरपूर 'जूली-2' की कहानी 90's की बोल्ड एक्ट्रेस नगमा से प्रेरित! सुनते ही दिया ऐसा बयान

Fri, 24 Nov 2017 08:50 AM IST
टीम डिजिटल, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
एक्ट्रेस राय लक्ष्मी की फिल्म 'जूली 2' शुक्रवार यानी 24 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले अफवाहों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि फिल्म की कहानी साल 1990 और 2000 के दशक की मशहूर ग्लैमरस एक्ट्रेस नगमा पर आधारित है।  'जूली-2' अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से चर्चा में बनी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
लक्ष्मी की हॉट बॉलीवुड डेब्यू के अलावा नगमा की चर्चा भी फिल्म को जमकर पब्लिसिटी दिलवा रही है। दरअसल इस बारे में फिल्म के मेकर पहलाज निहलानी ने बताया कि कानूनी परेशानी से बचाने के लिए नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। संकेत दिया गया कि यह अभिनेत्री हिंदी फिल्मों के खान सुपरस्टार्स में से किसी एक के साथ करियर की शुरुआत चाहती थीं, लेकिन दक्षिण में तमिल-तेलुगू सिनेमा में अपना करियर बनाया। हालांकि, वह भोजपुरी फिल्मों का बड़ा नाम बन गईं।
विज्ञापन

3 of 5
इस बारे में 'जूली-2' की लीड एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने कहा, 'मैं अपने किरदार और अभिनेत्री के बीच समानता होने की बात से इनकार नहीं कर रही। दोनों में समानताएं हैं। मुझे नहीं पता कि यह जानबूझकर है या सिर्फ एक संयोग है'। हालांकि, निहलानी ने कहा, 'एक बार शुक्रवार को फिल्म रिलीज हो जाएगी, तो सभी को स्पष्ट हो जाएगा कि राज लक्ष्मी असल जिंदगी की किस अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं'।

4 of 5
नगमा अपने जमाने की मशहूर साउथ एक्ट्रेस थी। बाद में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख अख्तियार ले लिया। नगमा का नाम पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली से भी जुड़ा। पॉलिटिक्स में हाथ आजमा चुकी इस बोल्ड एक्ट्रेस ने 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर मेरठ से किस्मत भी आजमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'जूली-2' नेहा धूपिया की 2004 में आई जूली की सीक्वेल है। दीपक शिवदसानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का एक लवमेकिंग सीन लीक हो चुका है। स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस की कहानी पर आधारित इस फिल्म के हॉट सीन्स पर लोगों ने काफी आपत्ति जताई थी। मगर सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के  फिल्म रिलीज की ‌इजाजत दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें