फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर के साथ स्मोक करती वायरल हुई PHOTOS पर बोली पाक एक्ट्रेस- इंसान हूं, गलतियां होती हैं...

Wed, 08 Nov 2017 06:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क की गलियों में स्मोक करतीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का फोटो पिछले दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ थी। जिसके बाद सोशल मीडिया में शॉर्ट ड्रेस पहनने और खुलेआम स्मोकिंग के लिए लोगों ने माहिरा खान को जमकर ट्रोल किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : SELF
अब कई महीनों तक इस मामले में चुप्पी साधने के बाद माहिरा ने अपना बयान दिया है। समथिंग हॉट को दिए इंटरव्यू में माहिरा ने अपनी गलती कबूलते हुए कहा- 'मैं एक इंसान हूं और मुझसे भी गलतियां होती है'। सोशल मीडिया पर हुई आलोचना पर भी माहिरा खान ने अपना बयान दिया।
विज्ञापन

3 of 5
वो कहती हैं, "मैं बहुत मजबूत महिला हूं। लेकिन जब यह सब हुआ, मैं पूरी तरह से टूट गई। मैं रोज मामले के बारे में अपना स्टेटमेंट देने के बारे में सोचती थी, लेकिन फिर खुद को रोक लेती थी, क्योंकि मुझे पता नहीं था कि क्या कहूं'।

4 of 5
लोगों से मिली आलोचना पर माहिरा कहती हैं, यह वैसी ही निराशा है जैसी मेरी नानी ने तस्वीर को देख महसूस की होगी, इसलिए अब जब मैं किसी बूढ़ी महिला से मिलती हूं जो कहती हैं कि उन्हें वह तस्वीर पसंद नहीं आई थी, तो मैं तुरंत माफी मांग लेती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Instagram
बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने साल 2017 की शुरुआत में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। माहिरा इन दिनों अपनी फिल्म 'वर्ना' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें