फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल और अजय देवगन की शादी का सच आया सामने, फिल्म रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने कह दी बड़ी बात

Fri, 23 Feb 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kajol
काजोल और अजय देवगन की शादी को 19 साल हो चुके हैं। 24 फरवरी, 1999 में उन्होंने शादी की थी। इस कपल की वेडिंग ऐनिवर्सरी सेलिब्रेशन का प्लान लीक हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
ajay devgn
'पिंकविला' में छपी खबर के मुताबिक काजोल और अजय देवगन अपनी शादी की सालगिरह का जश्न सिंगापुर में मनाएंगे। यहां सेलिब्रेशन की एक और खास वजह है। दरअसल, सिंगापुर में ही दोनों की बेटी न्यासा पढ़ाई कर रही हैं। इसलिए कपल ने यहां जाने का फैसला किया। उनके साथ उनका बेटा युग भी मौजूद होगा।
विज्ञापन

3 of 5
ajay devgn
इसी बीच काजोल ने अजय देवगन के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन दोनों का रिश्ता  इसी वजह से टिका है क्योंकि वे दोनों अलग हैं। काजोल ने कहा, 'मैं बहुत बोलती हूं, और अजय शांत रहते हैं। मैं जो भी कहती हूं वह चुपचाप सुनते हैं और समझने की कोशिश भी करते हैं।' इसी बहाने काजोल ने अगली पीढ़ी को सफल शादी से जुड़ा एक टिप भी दिया है।

4 of 5
ajay devgn
काजोल का कहना है कि आज अधिकतर शादियां सिर्फ इसलिए टूट जाती हैं क्योंकि लोग अपने पार्टनर को 'बेनिफिट ऑफ डाउट' नहीं देते, उनकी भूल को नजरअंदाज नहीं करते। काजोल ने कहा, 'एक गलती हुई नहीं कि कपल एक दूसरे पर आरोप लगाने लगते हैं। ऐसा लगता है जैसे दोनों के बीच जंग छिड़ी हो।' एक्ट्रेस ने कहा कि सफल शादी के लिए जरूरी है कि हम अपने पार्टनर की गलतियों को ठीक करें, उन्हें समझें और समझाएं ना कि कचहरी लगाकर उन्हें गुनहगार साबित करने लगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgn
गौरतलब है कि काजोल इन दिनों प्रदीप सरकार की फिल्म 'एला' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह सिंगल पेरेंट का किरदार निभा रही हैं। वहीं अजय देवगन की फिल्म 'रेड' का प्रमोशन शुरू हो चुका है। यह फिल्म 16 मार्च को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें