फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट-अनुष्का की शादी: नहीं मिला इनविटेशन तो एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट, बाद में संभाली बात

Mon, 11 Dec 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Virat Anushka
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भले ही अपनी शादी की खबर की पुष्टि नहीं की है। भले ही उन्होंने क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़े चुनिंदा लोगों को ही न्योता दिया है। भले ही साल 2017 की सबसे बड़ी वेडिंग को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो, लेकिन जैकलीन फर्नांडीज ने जिस तरह इस खबर पर रिएक्ट किया, उसके बाद माना जा रहा है कि उन्होंने इशारों ही इशारों में शादी की बात कंफर्म कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 4
Jacqueline Fernandez
हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जब जैकलीन से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के बारे में पूछा गया तो वह झूम उठीं। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है यह शानदार खबर है। मैं अनुष्का और विराट की शादी को लेकर वाकई खुश हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 4
Jacqueline Fernandez
हलांकि, दूसरे ही पल जब उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने जो कहा, वह उन्हें नहीं कहना चाहिये था तो अपनी सफाई पेश करते हुए उन्होंने फौरन रिपोर्टर की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'इन्होंने मुझे बताया विराट-अनुष्का की शादी के बारे में। मुझे तो वेडिंग का इंविटेशन भी नहीं मिला।'
विज्ञापन

4 of 4
virat
हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने शनिवार को ही शादी कर ली है। कुछ दिन पहले ही दोनों के परिवारवाले, पंडित और कुछ रिश्तेदार इटली रवाना हुए जिसके बाद दोनों की शादी की अफवाहें तेज हो गई थीं। मिली जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को मुंबई में इनकी रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई है। 27 तारीख को विराट को इंडियन क्रिकेट टीम के साथ साउथ अफ्रीका रवाना होना है।
पढ़ें: सालभर में इतना कमा लेते हैं विराट और अनुष्का, शादी के बाद ये होगी Virushka की इनकम
पढ़ें: अनुष्का ने पहले ही दे दिया था शादी का इशारा, ये है उनका 'इटली कनेक्शन'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें