फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे फिल्माया गया था 'पद्मावत' का बेस्ट सीन, खून-पसीने के साथ-साथ लगी थी ऐसी मेहनत, देखिए PHOTOS

Wed, 31 Jan 2018 04:26 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6

आज से 6 दिनों पहले पूरी दुनिया को फिल्म 'पद्मावत' का बेसब्री से इंतजार था। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की इस फिल्म ने तमाम विवादों को धता बताते हुए न सिर्फ बॉक्स ऑफिस में सफलता के झंडे गाड़े बल्कि कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली की मेहनत पर्दे पर साफ देखी जा सकती है। ग्रैंड सेट, कलाकारों की डिटेलिंग पर मेहनत के अलावा भंसाली अपने परफेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। अब सेट से शाहि-रणवीर की 2 तस्वीरें आईं हैं। जानते हैं इनके पीछे की कहानी

विज्ञापन

2 of 6

अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में रणवीर सिंह ने महफिल लूट ली। अय्याश, सनकी बादशाह के किरदार से उन्होंने पूरा न्याय किया तो दूसरी ओर ऐसा लगा ही नहीं कि शाहिद कपूर पहली बार किसी रॉयल कैरेक्टर को प्ले कर रहे हैं। ये तस्वीरें फिल्म के क्लासमेक्स सीन की है। आपने अगर 'पद्मावत' देखी होगी तो याद होगा कि कैसे रणवीर सिंह और शाहिद कपूर में लड़ाई होती है और दोनों ही खून से लहू-लहान हो जाते हैं।

विज्ञापन

3 of 6

इन तस्वीरों में दोनों ही अभिनेताओं का मेकअप किया जा रहा है। तस्वीरें देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि कैसे किसी भी सीन को शूट करने से पहले मेकअप मैन को मेहनत करनी पड़ती है। सीन रियल लगे इसलिए बढ़िया एक्टिंग के साथ-साथ बढ़ियां मेकअप की भी जरूरत होती है।

4 of 6

रणवीर सिंह से युद्ध के दौरान तो शाहिद कपूर को ऐसा महसूस होता कि जैसे उनके पैर ही नहीं है। वैसे इस फिल्म के बाद शाहिद, रणवीर, दीपिका की जितनी तारीफ की जाए कम है। इस बात में भी कोई आश्चर्च नहीं होना चाहिए जब क्रिटिक्स की तारीफों के बाद तीनों को उनके रोल के लिए अवार्ड से सम्मानित किया जाए।

विज्ञापन

5 of 6
एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने खुद बताया था कि किस तरह फिल्म के कई सीन्स करना उनके लिए बेहद मुश्किल भरा था। कई सीन्स तो ऐसे थे जिन्हें शूट करने के बाद वह उल्टी कर देते थे। उनके कई सीन्स ऐसे थे जिसमें उन्हें लगातार दौड़ना पड़ता था। इन सीन्स के बाद जब कट बोला जाता था तो उनकी आंखों के आगे धुंधलापन छा जाता था और बेहोश हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म की कहानी मलिक मोहम्मद जायसी की 1540 में लिखी पद्मावत पर आधारित है, जो राजपूत महारानी रानी पद्मावती के शौर्य और वीरता की गाथा कहती है। पद्मावती मेवाड़ के राजा रावल रतन सिंह की पत्नी हैं और बेहद खूबसूरत होने के अलावा बुद्धिमान, साहसी और बहुत अच्छी धनुर्धर भी हैं। 1303 में अलाउद्दीन खिलजी पद्मावती की इन्हीं खूबियों के चलते उनसे इस कदर प्रभावित होता है कि चित्तौड़ के किले पर हमला बोल देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें