फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच मैच में रोहित-ऋतिका की केमिस्ट्री देख भावुक हुए अनुपम खेर, मैसेज पढ़ते ही खुश हो जाएगा ये कपल

Thu, 14 Dec 2017 03:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शादी की दूसरी सालगिरह के दिन दोहरा शतक ठोंककर क्रिकेटर रोहित शर्मा ने पत्नी ऋतिका सचदेह को शानदार तोहफा दिया। इस ऐतिहासिक लम्हे के दौरान ऋतिका खुद स्टेडियम में मौजूद थी। अपनी इस डबल सेंचुरी को रोहित ने WIFE ऋतिका को समर्पित किया।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित के 200वां रन लेते ही ऋतिका काफी भावुक हो गई थीं। आंखों में आंसू लिए उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दुनिया भर के क्रिकेटर्स के साथ-साथ बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने इसे बेहद खूबसूरत पल बताते हुए इसकी तारीफ में कसीदे जड़े।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : twitter
जाने-माने एक्टर अभिनेता अनुपर खेर भी मैच के दौरान रोहित-ऋतिका की केमिस्ट्री को देख खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने दोनों की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर दीं। इसके साथ ही अनुपम खेर ने रोहित और उनकी पत्नी के लिए एक खास मैसेज भी दिया।

4 of 5
- फोटो : SELF
अनुपम खेर ने ट्वीट किया कि, 'कोई भी फिल्म रोहित शर्मा और उनकी प्यारी पत्नी ऋतिका के प्यार की पवित्रता को कैमरे में कैद नहीं कर सकता। बहुत ही उम्दा और बहुत ही खूबसूरत। दोनों के क्लोजअप में जादू है और कुछ सेकेंड में ही दोनों बहुत कुछ कह गए। दोनों को शादी की दूसरी सालगिरह मुबारक, जय हो।'

No film can capture the purity of love story of @ImRo45 and his lovely wife Ritika. So moving and so beautiful. Close ups of both of them are magical and say so much in just those few seconds. Congratulations to both of you on your second wedding anniversary. Jai Ho.:) pic.twitter.com/y6rPaLKsUJ— Anupam Kher (@AnupamPkher) December 13, 2017



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : BCCI
आपको बता दें कि मोहाली में खेले गए श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरिज के दूसरे मैच में रोहित ने कप्तानी पारी खेली थी। इस मैच में अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक ठोंकते हुए रोहित ने टीम को जीत दिलाई। इस दौरान स्टेडियम में बैठी ऋतिका को उन्होंने फील्ड से ही फ्लाइंग किस दे दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें