बुधवार का दिन अमृता अरोड़ा के लिए बेहद खास है। आज अमृता अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए उनकी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान ने अमृता के लिए शानदार पार्टी ऑर्गनाइज की। पार्टी का थीम रखा गया ट्राइबल। चार्टर प्लेन से गोवा पहुंचकर वहां जमकर धमाल मचाया गया। पार्टी में अमृता का बर्थडे केक देख सभी की हंसी छूट गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
AMRITA ARORA
लड़कियों के इस गैंग में जहां करीना और अमृता के अलावा दोनों की बहनें करिश्मा और मलाइका शामिल थीं, वहीं सैफ अली खान भी इस पार्टी का खास हिस्सा बने। इन तस्वीरों को देखकर तो यही लगता है कि अमृता अपना ये 40वां बर्थडे कभी नहीं भूल पाएंगी।
विज्ञापन
3 of 4
ट्राइबल थीम पर खरा उतरने में करीना और उनके गैंग ने कोई कसर नहीं छोड़ी। ड्रेस से लेकर जूलरी तक सब कुछ एंटीक। अमृता का जन्मदिन का केक ऐसा था जिसे काटने में वो खुद हिचकिचा गईं। लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने सबके उकसाने पर उसी अंदाज में केक काटा, जिस अंदाज में सबको चाहिए था।