फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों रजनीकांत का मुक्का खाकर खुश हुए अक्षय कुमार, खुद ही खोल दिया राज

Thu, 18 Jan 2018 03:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रजनीकांत और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘2.0’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में अक्षय ने इस फिल्म में काम करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत के बारे में ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म की खासियत यह है कि पहली बार अक्षय कुमार के साथ सुपरस्टार रजनीकांत बड़ा पर्दा शेयर करने वाले हैं। रजनीकांत के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए अक्षय कुमार का कहना है,  ‘मुझे रजनीकांत सर से मुक्का खाने में बहुत मज़ा आया।’
 
विज्ञापन

3 of 6
आपको यह बात सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर हो सकती है, पर यह बात सच है। अक्षय कुमार ने खुद इस बात को मानते हुए कहा है कि रजनीकांत ने उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान मुक्का मारा है। मिड-डे से बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया है कि, ‘रजनीकांत सर का एक अपना ही स्टाइल है। जब हम शूट कर रहे थे तब पूरी टीम उन्हें देखकर दंग रह जाती थी कि वो कितने स्टाइलिश हैं। वो जो रजनीकांत सर का एक अपना ही स्टाइल है।’

4 of 6
अक्षय कुमार ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, 'फिल्म के निर्माताओं ने हमें अपने किरदारों पर बात करने से मना भी किया है। मुझे खुशी है कि लोग मेरे किरदार के बारे में लोग बातें कर रहे हैं। जब दर्शक फिल्म को देखेंगे तो चौंक जायेंगे और उन्हें फिल्म का ज्यादा मज़ा आयेगा।’
 
विज्ञापन

5 of 6
बता दें कि यह फिल्म भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे मंहगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म निर्माताओं की मानें तो इस फिल्म में दर्शकों को विश्व स्तरीय विजुअल इफेक्ट्स के साथ भरपूर एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस फिल्म में अक्षय कुमार और  रजनीकांत के अलावा एमी जैकसन और आदिल हुसैन भी दिखेंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान के द्वारा दिया गया है और इसे 27 अप्रैल के दिन रिलीज किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें