बॉलीवुड गलियारों में आए दिन सलमान खान के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली यूलिया वंतूर एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। हालांकि इस बार यूलिया बॉलीवुड के टाइगर के साथ शादी की खबरों को लेकर नहीं बल्कि एसिड अटैक सर्वाइवर्स के बारे में दिए अपने एक बयान को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Iulia Vantur
बता दें, फेमस रोमानियन मॉडल, एंकर और सिंगर यूलिया वंतूर रविवार को गोमती नगर स्थित शीरोज हैंगआउट कैफे पहुंचीं हुई थीं। यहां पहुंचकर उन्होंने एसिड अटैक सर्वाइवर्स से मुलाकात की। उन्होंने इन एसिड पीड़ितों की कठिन समय में जिंदगी से हार न मानने के लिए उनकी काफी सराहना भी की। इस मौके पर यूलिया वंतूर ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए काम करने वाली छांव फाउंडेशन को आर्थिक सहायता भी दी।
विज्ञापन
3 of 4
यूलिया वंतूर ने कहा, 'जरा सोचकर देखिए कि अगर एक रोज आप उठें और समाज आपको अपनाने से इनकार कर दे। एसिड अटैक सर्वाइवर्स उसी दर्द से गुजरी हैं। कई लोग तो समाज के बुरे बर्ताव की वजह से अपनी जिंदगी भी खत्म कर देते हैं इसलिए जरूरी नहीं कि हम आर्थिक रूप से ही इनकी मदद करें। हम मानसिक तौर पर भी इनकी मदद कर सकते हैं'।
यूलिया ने कहा, 'मैं पहली बार लखनऊ आई हूं। एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ हुई घटना सुनकर मुझे जितना दुख हुआ था, उतनी ही खुशी इस बात से हुई कि इन्होंने जिंदगी से हार नहीं मानी। इन्हें सपॉर्ट करने वाली टीम भी काफी अच्छा काम कर रही है। दरअसल जिंदगी में जो हमारे साथ होता है वो सिर्फ दस फीसदी है और बाकी 90 फीसदी जिंदगी वह है, जो हम खुद बनाते हैं। यूलिया से मिलकर एसिड अटैक सर्वाइवर्स काफी खुश हुईं।