फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरोइन की छवि ही बनी उसके लिए मुसीबत, नहीं हो पाई कभी शादी

Thu, 12 Jan 2017 10:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साठ के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली आशा पारेख का हर कोई दीवाना था, यहां तक कि खुद आशा पारेख भी किसी के प्यार में दीवानी थीं, फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने कभी शादी नहीं की और आज भी कुंवारी हैं ?
विज्ञापन

इस हीरोइन की छवि ही बन गई उसके लिए मुसीबत, रह गई आजीवन कुंवारी

2 of 5
दरअसल आशा पारेख का कहना था कि उनकी किस्मत में शादी लिखी ही नहीं थी और वो खुश हैं कि वो सिंगल हैं। कहा जाता है कि आशा पारेख की छवि एक ऐसी अभिनेत्री की थी जिस तक पहुंचना या मिलना आसान काम नहीं है और शायद इसीलिए किसी ने कभी भी उनका हाथ नहीं मांगा।
विज्ञापन

इस हीरोइन की छवि ही बन गई उसके लिए मुसीबत, रह गई आजीवन कुंवारी

3 of 5
हालांकि ऐसा नहीं है कि उनकी जिंदगी में प्यार नहीं रहा या उन्होंने कभी किसी से प्यार नहीं किया। आशा पारेख का नाम आमिर खान के अंकल और निर्देशक नासिर हुसैन के साथ जुड़ा। हालांकि उन खबरों में कितनी सच्चाई थी ये किसी को पता नहीं। इसके बाद एक इंटरव्यू में आशा पारेख ने खुलासा किया था कि लंबे समय तक उनका एक ब्वॉयफ्रेंड रहा था, लेकिन उन्होंने उस पर कभी भी खुलकर बात नहीं की।

इस हीरोइन की छवि ही बन गई उसके लिए मुसीबत, रह गई आजीवन कुंवारी

4 of 5
ऐसा नहीं है कि उनके माता-पिता ने शादी करवाने के लिए कोशिश नहीं की, पर हालात कुछ ऐसे बने कि किसी भी लड़के के साथ उनकी शादी की बाद नहीं बनी और वो कुंवारी ही रह गईं।

लेकिन आशा पारेख को इसका जरा भी दुख नहीं है और जिंदगी में मिले प्यार से वो बेहद खुश हैं। आज वो खुशी खुशी अपनी डांस अकेडमी और अस्पताल चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हीरोइन की छवि ही बन गई उसके लिए मुसीबत, रह गई आजीवन कुंवारी

5 of 5
आज आशा पारेख के फिल्म इंडस्ट्री में कई दोस्त हैं और गाहे बगाहे वो किसी ना किसी इवेंट में दिख ही जाती हैं। अगर कोई अपनी बैचलर जिंदगी से खुश नहीं है तो वो आशा पारेख से सबक ले सकते हैं। उनकी जिंदगी वाकई एक मिसाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें