फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हें 'मोटी-काली' कहते थे हीरो, साथ काम करने को कोई नहीं था तैयार

Thu, 26 Jan 2017 08:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : self
एक जमाने में करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली हीरोइन रेखा की निजी जिंदगी अब किसी से छिपी नहीं है, लेकिन शायद ही कोई जानता हो कि एक वक्त पर वो रंगभेदी टिप्पणियों का शिकार हुई और वो भी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के हाथों ही।
विज्ञापन

इस हीरोइन को कहा गया था 'मोटी, काली और भद्दी', साथ काम करने को कोई नहीं था तैयार

2 of 6
इस बात का खुलासा रेखा पर आई यासिर उस्मान की बायोग्राफी 'द अन्टोल्ड स्टोरी' में किया गया है। इस किताब में रेखा के तमाम इंटरव्यू और उन बातों का जिक्र किया गया है जो कोई नहीं जानता। हिंदुस्तान टाइम्स और द न्यूज डॉट कॉम के अनुसार, एक्टर नवीन निश्चल को जब पता चला था कि फिल्म 'सावन भादों' में उनके अपोजिट रेखा को साइन किया गया है तो वो प्रोड्यूसर पर खूब बरसे थे।
विज्ञापन

इस हीरोइन को कहा गया था 'मोटी, काली और भद्दी', साथ काम करने को कोई नहीं था तैयार

3 of 6
उन्होंने कहा था कि आपने कहां से इस नमूने और काली कलूटी को फिल्म में ले लिया ? हालांकि बाद में दोनों ने 'धर्मा', 'वो मैं नहीं' और 'वक्त का बादशाह' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।

इस हीरोइन को कहा गया था 'मोटी, काली और भद्दी', साथ काम करने को कोई नहीं था तैयार

4 of 6
- फोटो : self
इतना ही नहीं, शशि कपूर तक रेखा के सांवले रंग को देखकर चौंक गए थे। जब रेखा उनकी एक फिल्म के प्रीमियर पर पहुंची तो उन्होंने कहा था कि ये काली, मोटी और भद्दी दिखने वाली हीरोइन फिल्मों में कैसे टिक पाएगी ? लेकिन बाद में शशि कपूर और रेखा काफी अच्छे दोस्त बन गए थे।
विज्ञापन

इस हीरोइन को कहा गया था 'मोटी, काली और भद्दी', साथ काम करने को कोई नहीं था तैयार

5 of 6
- फोटो : self
रेखा को देखकर तो खुद एक्टर राजकुमार ने भी भद्दा कमेंट कर दिया था। जब निर्देशक कुलजीत पाल ने उन्हें अपनी एक फिल्म में लिया तो राज कुमार ने कहा था कि आप अफ्रीका से हैं इसलिए आपको रेखा जैसी काली लड़कियां पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हीरोइन को कहा गया था 'मोटी, काली और भद्दी', साथ काम करने को कोई नहीं था तैयार

6 of 6
रेखा के सांवले रंग और उनकी बॉडी का खूब मजाक उड़ाया गया और कमेंट किए गए लेकिन रेखा ने उसे अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने दिया। और फिर वो वक्त आया जब उन्होंने खुद को पूरी तरह से बदल लिया।

उन्होंने पूरी तरह से अपना मेक-ओवर कर लिया। जो रेखा पहले किसी की पसंद नहीं थी बाद में हर कोई उनकी खूबसूरती और एक्टिंग का कायल हो गया। और आज भी रेखा के लाखों दीवाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें