फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Release: रोमांच, कॉमेडी और इमोशन से भरपूर होगा यह शुक्रवार, रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज

Thu, 09 Jun 2022 12:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्में-वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले हफ्ते रिलीज हुई विक्रम, मेजर और सम्राट पृथ्वीराज की जबरदस्त टक्कर के बाद यह शुक्रवार भी मनोरंजन जगत की लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। 10 जून यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे की इस वीकेंड पर आप कौन सी फिल्म या वेब सीरीज का अपने नजदीकी सिनेमाघर या घर बैठे लुत्फ उठा सकते हैं। आइए देखते हैं इन फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट...
विज्ञापन

2 of 6
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जनहित में जारी
फिल्म जनहित में जारी इस शुक्रवार से सिनेमाघरों में लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। यह फिल्म सोशल टैबू पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन जय बसंतु सिंह ने किया है। इस फिल्म की पटकथा राज शांडिल्य, जय बसंतु सिंह, राजन अग्रवाल और सोनाली सिंह ने मिलकर लिखी है।
विज्ञापन

3 of 6
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन - फोटो : सोशल मीडिया
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन इस साल रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। कोलिन ट्रिवोरो द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जून से सिनेमाघरों में लगने जा रही है। अगर आप भी हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो नजदीकी थिएटर में इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

4 of 6
 अर्ध - फोटो : social media
अर्ध
अर्ध 2022 की बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन पलाश मुच्छल ने किया है। फिल्म अर्ध में रुबीना दिलैक, हितेन तेजवानी, राजपाल यादव और कुलभूषण खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक संघर्षरत थिएटर अभिनेता की कहानी को दर्शाती है जो मुख्यधारा का अभिनेता बनना चाहता है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर इस शुक्रवार को रिलीज होगी। इसे आप अपने फोन या स्मार्ट टीवी पर आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
साइबर वार - फोटो : सोशल मीडिया
साइबर वार
क्राइम थ्रिलर सीरीज 'साइबर वार - हर स्क्रीन क्राइम सीन' की कहानी मुंबई शहर के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में डिजिटल दुनिया में बढ़ते खतरे की कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है। यह सीरीज इस शुक्रवार यानी 10 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस सीरीज में सनाया ईरानी और मोहित मलिक मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किन्नरसानी - फोटो : सोशल मीडिया
किन्नरसानी
रमना तेजा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर स्ट्रीम की जा सकती है। फिल्म में कल्याण धेव, एन शीतल, रवींद्र विजय, कशिश खान, महती बिक्शु और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें