फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Release: देशभक्ति और एक्शन से भरपूर होगा यह शुक्रवार, रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

Thu, 02 Jun 2022 11:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में- वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए यह शुक्रवार बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। तीन जून को बड़े पर्दे पर तीन बड़ी फिल्मों की टक्कर होने वाली है तो वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों को मनोरंजन का फुल डोज मिलने वाला है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे की इस शुक्रवार कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी जिसे आप अपने नजदीकी सिनेमाघर या घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। आइए देखते हैं फिल्मों और ओटीटी की लिस्ट...
विज्ञापन

2 of 5
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रम
इस शुक्रवार कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'विक्रम' रिलीज होने जा रही है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कमल हासन के अलावा विजय सेतुपति और फहद फासिल अहम किरदार में दिखेंगे। इसके अलावा एक्टर सूर्या भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद लोग काफी समय से इस फिल्म की राह देख रहे थे। अब कल यानी शुक्रवार को दर्शकों का यह इंतजार खत्म होने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया
सम्राट पृथ्वीराज
अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में अक्षय ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया है। वहीं, इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन प्रकाश चंद्र द्विवेदी ने किया है। फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के शौर्य और वीरता को दिखाया गया है। हाल ही में रिलीज किया गया फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था।

4 of 5
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया
मेजर
शशि करण टिक्का के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक है। इस फिल्म में अदिवी शेष, सईं मांजरेकर, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में दिखेंगे। बता दें कि मेजर संदीप 26/11 मुंबई हमले में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आश्रम 3 - फोटो : Social media
आश्रम 3
बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम की तीसरी कड़ी का लोगों को काफी समय से इंतजार था। अब लोग यह वेब सीरीज कल से मुफ्त में देख सकेंगे। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जा रहा है। इस सीरीज में इस बार ईशा गुप्ता भी नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आश्रम 3 में उन्होंने काफी बोल्ड सीन भी दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें