फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही औलाद की मौत पर टूट चुका था ये कपल, इस कारण नहीं बचा सके बेटे को

Mon, 11 Jun 2018 04:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Shekhar Family
80 के दशक में कई फिल्मों में नजर आए एक्टर शेखर सुमन अपने समय के हिट एक्टर रहे हैं। उन्हें फिल्मों में बतौर एक्टर और साइड रोल में भी देखा गया। फिल्मों के बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स और रियलिटी शेज में भी काम किया। लेकिन आपको बता दें कि शेखर की जिंदगी में तब भूचाल आ गया जब उन्होंने अपनी पहली ही संतान को इस कमी की वजह से खो दिया...तो आइए जानते हैं 
विज्ञापन

2 of 9
Shekhar Family
दरअसल, 80 के दशक में शेखर और उनकी पत्नी अलका दिल्ली के एक ही कॉलेज में साथ पढ़ा करते थे और इस दौरान दोनों की मुलाकात एक फ्रेंड के जरिए हुई। देखते ही देखते दोनों में प्यार परवान चढ़ा और साल 1983 में शादी भी कर ली।  
विज्ञापन

3 of 9
Shekhar Family
एक इंटरव्यू में शेखर ने बताया था कि अलका में कुछ ऐसी बात थी जिसकी वजह से वह उनकी ओर अाकर्षित हुए। वहीं, अलका ने भी बताया था कि शेखर को देखते ही उन्हें लगा था कि यही वो शख्स है जिसके साथ वह अपनी पूरी लाइफ जी सकती हैं। 

4 of 9
Shekhar Family
बता दें कि अलका एक फैशन डिजाइनर थीं और शेखर दिल्ली के श्रीराम सेंटर में जॉब किया करते थे। उस दौरान शेखर सुमन महीने के केवल 600 रुपये ही कमाते थे। 
विज्ञापन

5 of 9
Shekhar
शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन कुछ सालों तक बेहद शानदार रहा। लेकिन अचानक जिंदगी ने रुख बदला और शेखर जॉबलेस हो गए। अलका का काम भी कुछ खास नहीं रहा था। इस बीच उन्हें पता चला कि उनके बड़े बेटे आयुष को दिल से संबंधित कोई बड़ी बीमारी है जिसके लिए ढेर सारे पैसे की जरूरत थी। 
विज्ञापन

6 of 9
Shekhar
लेकिन पैसे की कमी की वजह से वह बेटे का सुगम इलाज नहीं करवा पाए और महज 11 साल की उम्र में उनका पहले बेटे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों टूट गए और जिंदगी को खत्म करने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन

7 of 9
shekhar Suman
लेकिन वक्त के साथ दोनों ने खुद को संभालने की कोशिश की और नई जिंदगी की शुरुआत कर डाली। वहीं, साल 1988 में उन्हें दूसरा बेटा हुआ जिन्हें अध्ययन सुमन के नाम से जाना जाता है। ऐसे में शेखर को भी टीवी सीरियल 'देख भाई देख' में काम मिल गया। यह सीरियल काफी सुपरहिट साबित हुआ और इनकी गाड़ी एक बार फिर से पटरी पर आ गई। 

8 of 9
Shekhar Family
इसके बाद तो अलका ने अध्ययन पर ध्यान लगाना शुरू कर दिया। अलका ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'हम पिछले 30 साल से साथ हैं, हमने साथ में जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव देखें हैं लेकिन हम दोनों ने एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा। हम दोनों ही एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्टर हैं।'
विज्ञापन

9 of 9
adhyayan suman
वहीं, अध्ययन ने भी साल 2008 में फिल्म 'हाल ऐ दिल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन अध्ययन का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्हें साल 2016 में फिल्म 'इश्क क्लिक' में आखिरी बार देखा गया। अध्ययन ने अभी तक आठ सालों में आठ ही फिल्मों में काम किया है जिसमें 'राज' और 'जश्न' जैसी फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें