फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईस्कोप: 'अठरा बरस की कंवारी कली' की इसलिए की थी ‘शाहरुख’ ने पिटाई, बॉक्स ऑफिस पर पूरे हुए 26 साल

Wed, 22 Apr 2020 03:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
अंजाम - फोटो : Social Media
पुरानी फिल्मों के बारे में बताने का हमारा ये अंदाज आपको पसंद आ रहा है, इसके लिए बहुत बहुत शुक्रिया। आज हम आपको बताने जा रहे हैं शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, दीपक तिजोरी, हिमानी शिवपुरी आदि कलाकारों से सजी 22 अप्रैल 1994 को रिलीज हुई फिल्म 'अंजाम' के बारे में। माधुरी दीक्षित को 'चने के खेत में' नाचते हुए तो आपने जरूर देखा होगा। वह चने का खेत इसी फिल्म में उगाया गया है। राहुल रवैल के निर्देशन में बनी इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में शाहरुख खान की क्रूरता देखकर दर्शक थरथर कांपे गए थे।
विज्ञापन

2 of 6
अंजाम - फोटो : Social Media
शाहरुख बने विलेन
फिल्म 'बाजीगर' और 'डर' के बाद शाहरुख की यह तीसरी फिल्म रही जिसमें उन्होंने नकारात्मक किरदार में अवॉर्ड जीता। पहली बार शाहरुख के साथ काम कर रहीं माधुरी दीक्षित भी यहां कोई जगह घेरने के लिए थोड़े ही थीं। उन्होंने भी अपने शानदार अभिनय से समीक्षकों के दिमाग हिला दिए और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकन पाया। यह अवॉर्ड मिलता तो माधुरी दीक्षित को ही। और मिला भी उन्हें ही। क्योंकि उसी साल माधुरी की सलमान खान के साथ एक सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन…!' रिलीज हुई। जब माधुरी आगे जा रही थीं तो शाहरुख पीछे कैसे रह जाते? उन्होंने इसी साल सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार इस फिल्म के लिए जीता।
विज्ञापन

3 of 6
Anjaam - फोटो : file photo
छोटी सी गलती की कहानी
फिल्म की कहानी हमें संदेश देती है कि कैसे आपकी एक छोटी से छोटी गलती भी आपकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर सकती है? यह फिल्म औरतों पर होने वाले अत्याचारों पर ही गहराई से प्रकाश डालती है। कहानी में विजय एक धनी व्यक्ति हैं जो शिवानी से प्यार करता है। लेकिन, उसका दिल टूट जाता है जब शिवानी अशोक से शादी कर लेती है। हालांकि, विजय उसको भूल नहीं पाता। इसी चक्कर में वह प्यार में पागल सा हो जाता है और शिवानी की हंसती मुस्कुराती जिंदगी को बर्बाद करने में लग जाता है।

4 of 6
Anil Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अनिल कपूर ने नहीं की फिल्म
खास बात तो यह है कि निर्देशक राहुल रवैल ने इस फिल्म में काम करने के लिए शाहरुख की जगह पहले अनिल कपूर को आमंत्रित किया था। अनिल कपूर ने न सिर्फ इस किरदार को करने से मना किया, बल्कि यह भी बोल दिया कि यह फिल्म तो चलेगी ही नहीं। अब उनकी नजर कितनी खरी रही थी? यह आपके सामने है। इसी बहाने यह पहली फिल्म बन गई जिसमें शाहरुख और माधुरी ने एक साथ काम किया।
विज्ञापन

5 of 6
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आमिर का गाना मिला शाहरुख को
'चने के खेत में' के अलावा इस फिल्म में एक और सुपरहिट गीत 'बड़ी मुश्किल है खोया मेरा दिल है' शाहरुख और माधुरी पर फिल्माया गया है। इस गीत को समीर और आनंद मिलिंद ने मिलकर बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों ने इस गीत को इंदर कुमार की 1990 में आई फिल्म 'दिल' में आमिर खान और माधुरी दीक्षित पर फिल्माने के लिए बनाया था। लेकिन इंदर कुमार को लगा कि यह गीत अच्छा नहीं है, इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म में इसे जोड़ा ही नहीं। हालांकि 'दिल' भी सुपरहिट रही और उसके गाने भी हिट रहे। तो, पछतावे का तो सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
madhuri dixit
रेखा की जगह आईं थी माधुरी दीक्षित
चलिए इसी कड़ी में एक और खास बात बता देते हैं। इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित से पहले शानदार अभिनेत्री रेखा को लिया गया था। वही इस फिल्म में शाहरुख के साथ काम करने वाली थीं। और फिल्म का नाम भी 'अंजाम' नहीं बल्कि, 'मजनू का जुनून' रखा गया। बाद में सब कुछ बदल गया। अब आप यह फिल्म देखकर बताइए कि क्या इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने रेखा की कमी खलने दी? फिल्म यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें