फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरोइन की बेटी गुपचुप तरीके से कर रही बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी

Tue, 08 Nov 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एक तरफ जहां खबर है कि सैफ अली खान की बेटी सारा एक्टर रणवीर सिंह के अपोजिट अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं वहीं दूसरी ओर एक और स्टार कपल की बेटी अपने बिग बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

इस बड़े स्टार की बेटी गुपचुप तरीके से कर रही है बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी

2 of 5
खबर है कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी जोरो-शोरों से कर रही हैं और इसके लिए बोनी कपूर ने एक टीम भी रखी है जो जाह्नवी को ग्रूम करेगी। कहा जा रहा है कि जाह्नवी अगले साल यानि साल 2017 में अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करेंगी लेकिन उनके पेरेंट्स चाहते हैं कि वो अभी से इसकी तैयारी पर ध्यान दें। यही वजह है कि खुद जाह्नवी भी जी-जान से अपनी तैयारी में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

इस बड़े स्टार की बेटी गुपचुप तरीके से कर रही है बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी

3 of 5
वैसे जाह्नवी खुद भी बहुत टेलेंटेड हैं। अपनी मॉम श्रीदेवी की ही तरह वो भी भरतनाट्यम डांस में ट्रेंड हैं और रही बात स्टाइल और फैशन सेंस की तो जाह्नवी उससे भी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। कई पब्लिक इवेंट्स में उनको काफी स्टाइलिश कपड़ों और लुक में देखा गया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी जाह्नवी खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

इस बड़े स्टार की बेटी गुपचुप तरीके से कर रही है बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी

4 of 5
जानकारों की मानें तो बोनी कपूर बिल्कुल भी नहीं चाहते कि उनकी बेटी के डेब्यू से रिलेटिड कोई भी जानकारी अभी से किसी को पता चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बड़े स्टार की बेटी गुपचुप तरीके से कर रही है बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी

5 of 5
जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर समय-समय पर अफवाह उड़ती रही हैं लेकिन वो सब गलत ही साबित हुईं। वही कुछ वक्त पहले एक इवेंट के दौरान जाह्नवी के फिल्मों में आने के सवाल पर श्रीदेवी इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया था। लेकिन अब जब जाह्नवी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं तो देखना ये होगा कि वो  क्या धमाल मचाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें