कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया स्टार हैं।उनके हाथ में देश की सबसे पुरानी पार्टी की कमान है। वह हर वक्त समीक्षकों, मीडिया और लोगों के रडार पर रहते हैं। एक चूक और हो गई फजीहत। मगर एक वक्त था, जब बड़े पैमाने पर लोग, खासकर लड़कियां उनकी दीवानी थीं। वह कई बालाओं के क्रश रह चुके हैं। इन्हीं में से एक ऐसी अदाकारा भी है जो राहुल गांधी पर इस कदर फिदा थी कि मैग्जीन में छपे उनके फोटोज को घंटों निहारती रहती थी।
विज्ञापन
2 of 5
Kareena Kapoor
ऋतिक से लेकर शाहिद कपूर तक को डेट कर चुकीं, सैफ अली खान की बेगम करीना का दिल कभी राहुल गांधी के लिए भी धड़का था। वह उनके साथ डेट पर भी जाना चाहती थीं और बातें करना चाहती थीं। इसका खुलासा खुद उन्होंने साल 2002 में एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
विज्ञापन
3 of 5
Kareena Kapoor
मशहूर चैट शो 'रान्डिवू विथ सिमी ग्रेवाल' में करीना कपूर से पूछा गया कि वह किस सेलिब्रिटी को डेट करना चाहेंगी। जवाब में करीना ने राहुल गांधी का नाम लिया। एक्ट्रेस ने कहा,'क्या मुझे यह कहना चाहिए, मैं उन्हें जानना चाहती हूं, यह विवादास्पद है...राहुल गांधी।' करीना ने आगे कहा,'उनमें कुछ बात है। मैं मैग्जीन में जब भी उनकी तस्वीरें देखती हूं यही सोचती हूं कि इनके साथ बातें करना कैसा रहेगा।'
4 of 5
Rahul Gandhi
राहुल गांधी को डेट करनी वाली बात पर करीना ने आगे कहा, 'मैं फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखती हूं। वहीं राहुल गांधी के परिवार की कई पुश्तें राजनीति से जुड़ी रही हैं। ऐसे में उनके साथ गप करना दिलचस्प रहेगा।'
शो की होस्ट और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर करीना कपूर के उस इंटरव्यू का वीडियो भी शेयर किया है। देखें करीना का वह इंटरव्यू जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को डेट करने की ख्वाहिश जाहिर की थी-