फिल्मों में अपने किरदार रियल और बेहतर करने के लिए फिल्म स्टार्स को क्या क्या करना पड़ता है इसकी बानगी हाल ही में तब देखने को मिली जब एक हीरोइन को अपने रोल के लिए धड़ाधड़ सिगरेट पीनी पड़ी। खास बात तो ये है कि ये हीरोइन असल जिंदगी में स्मोकिंग नहीं करती।
विज्ञापन
2 of 5
यहां बात हो रही है एक्ट्रेस कृति सेनन की जो इन दिनों फिल्म 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग कर रही हैं। सबकुछ अच्छा चल रहा था लेकिन तब समस्या आ गई जब अपने किरदार के लिए कृति को सिगरेट पीनी थी। कृति असल जिंदगी में स्मोकिंग से कोसों दूर हैं, फिल्म की टीम को लगा कि वो सिगरेट पीने से मना कर देंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कृति ने सभी को आश्चर्य में डाल सिगरेट उठा ली।
विज्ञापन
3 of 5
इस बारे में जब कृति से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो सिगरेट नहीं पीतीं लेकिन किरदार और स्क्रिप्ट की डिमांड को देखते हुए उन्हें ऐसा करना पड़ा।
4 of 5
अब सिगरेट पीने के बाद कृति का हाल क्या हुआ होगा इसका अंदाजा आप बखूबी लगा सकते हैं क्योंकि जो लोग स्मोकिंग नहीं करते उन्हें पहली बार सिगरेट पीने में काफी दिक्कत आती है। लेकिन मानना पड़ेगा कि कृति अपने करियर के लिए रिस्क लेना सीख गई हैं।
वैसे फिल्मों के अलावा इन दिनों वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप पर कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन अक्सर साथ में दोनों देखा गया है।