फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभेद को लेकर इस एक्टर ने शाहरुख पर साधा निशाना, कहा- गोरेपन को देते है बढ़ावा

Wed, 12 Apr 2017 05:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
अभय देओल
बॉलीवुड स्टार अभय देओल ने रंगभेद को लेकर किए अपने तीखे पोस्ट में कई बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधा है। अभय देओल ने इस फेहरिस्त में बॉलीवुड के किंग खान को भी नहीं छोड़ा।

शाहरुख के बारे में फेसबुक पर लिखने के बाद अभय ने कहा कि किसी भी बड़े कलाकार के बारे में कुछ कहने के लिए बेहद साहस की जरुरत है। दिख रहा है कि अभय के अंदर वो साहस आ गया है।

अपने विचारों को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल ने  फेयरनेस विज्ञापनों में अभिनय करने वाले शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, विद्या बालन और जॉन अब्राहम को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने केवल उन्हीं विज्ञापनों को चुना जिसमें यह बताया गया है कि काला रंग खूबसूरत नहीं होता है।

ये भी पढ़े- जब इस हीरो के लिए भिड़ गई थीं आयशा जुल्का और मनीषा कोईराला
विज्ञापन

रंगभेद को लेकर इस एक्टर ने शाहरुख खान पर साधा निशाना,कहा रंगभेद को देते है बढ़ावा

2 of 5
अभय देओल
 उन्होंने ऐसे विज्ञापनों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति आपको यह नहीं बतायेगा कि ये सब विज्ञापन बिल्कुल झूठे और रंगभेद को बढ़वा देने वाले हैं। 
विज्ञापन

रंगभेद को लेकर इस एक्टर ने शाहरुख खान पर साधा निशाना,कहा रंगभेद को देते है बढ़ावा

3 of 5
शाहरुख खान
उन्होंने कहा कि हमें इस बात को बिल्कुल बढ़ावा नहीं देना चाहिए कि कोई एक रंग किसी दूसरे रंग से बेहतर होता है। 

रंगभेद को लेकर इस एक्टर ने शाहरुख खान पर साधा निशाना,कहा रंगभेद को देते है बढ़ावा

4 of 5
विघा बालन
उन्होंने कहा ये हमारा दुर्भाग्य ही है कि शादियों के लिए दिए जाने वाले विज्ञापनों में हमें इसकी ही झलक देखने को मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगभेद को लेकर इस एक्टर ने शाहरुख खान पर साधा निशाना,कहा रंगभेद को देते है बढ़ावा

5 of 5
जॉन अब्राहम
ये भावना हमारे मन में इतनी गहराई तक समाई हुई है कि सफेद बेहतर रंग होता है। अभय देओल ने कहा और तो और हम लोग किसी का रंग बताने के लिए 'डस्क' शब्द का इस्तेमाल करते है। उन्होंने कहा इस विज्ञापन में जॉन अब्राहम ने कार्ड शेड पकड़ा हुआ है जिसमें वो बता रहे है कि वो काले से गोरा कैसे हो रहे है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें