इन दिनों रणवीर सिंह फिल्म 'बेफिक्रे' में अपने 23 किसिंग सीन को लेकर चर्चा में हैं। इतना ही नहीं इसमें उन्होंने कुछ स्ट्रिपटीज और इंटीमेट सीन भी किए हैं। जहां उनके इस तरह के सीन से बॉलीवुड में हलचल मची हुई है वहीं खुद रणवीर ने कहा है कि उन्हें न्यूड होने से कोई परहेज नहीं है।
इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में किया।
विज्ञापन
इस हीरो ने तोड़ दीं बेशर्मी की सारी हदें, कहा 'न्यूड होने से नहीं है परहेज'
2 of 5
रणवीर ने कहा,' मैं अपनी बॉडी में काफी सहज महसूस करता हूं और उस हिसाब से मैं बहुत बेशर्म हूं। सच कहूं तो मेरे लिए फिजिकल न्यूडिटी (शारीरिक नग्नता) कोई मायने नहीं रखती। जब मैं स्क्रीन पर होता हूं और इस तरह के सीन कर रहा होता हूं तो उस वक्त मैं न्यूड नहीं होता बल्कि मैं आपको अपने अंदर की खूबसूरती तक ले जा रहा होता हूं। जब मैं न्यूड होता हूं तो उसका ताल्लुक मेरी आत्मा से है और जब आप अपनी आत्मा पहन लेते हैं तो आप उससे ज्यादा न्यूड नहीं लग सकते। इसलिए न्यूड होने से मुझे परहेज नहीं है और ना ही मेरे लिए कोई मायने रखती है।'
विज्ञापन
इस हीरो ने तोड़ दीं बेशर्मी की सारी हदें, कहा 'न्यूड होने से नहीं है परहेज'
3 of 5
बता दें कि 'बेफिक्रे' में रणवीर ने एक बट नेकेड सीन और स्ट्रिपटीज भी किया है जिस पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। यहां तक कि शाहरुख खान ने भी स्ट्रिपटीज सीन में रणवीर द्वारा पहने गए अंडरवियर को लेकर खूब मजे लिए। लेकिन रणवीर को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनकी मानें तो कहानी और केरेक्टर की डिमांड के मुताबिक वो सीन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
इस हीरो ने तोड़ दीं बेशर्मी की सारी हदें, कहा 'न्यूड होने से नहीं है परहेज'
4 of 5
रणवीर ने अपनी बाकी फिल्मों में भी किसिंग सीन किए हैं लेकिन जितने इस फिल्म में किए हैं उसने सभी को चौंका दिया। यहां तक कि उनको एक्टर इमरान हाशमी से कंपेयर किया जाने लगा है। कई लोग तो कहने लगे हैं कि रणवीर इमरान हाशमी पार्ट 2 हैं। लेकिन रणवीर को इससे एतराज है और कहते हैं कि वो किसी का भी पार्ट 2 नहीं बनना चाहते।