सभी जानते हैं कि पति अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा खान का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ता रहा है। इतना ही नहीं, दोनों को कई बार साथ में देखा भी गया है। अब इन दोनों के बीच वाकई कुछ पक रहा है या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन इसकी वजह से अर्जुन कपूर पर गाज गिरती दिख रही है।
विज्ञापन
मलाइका से नजदीकियों के कारण इस हीरो पर आया संकट!
2 of 5
arjun kapoor malaika arora
डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार, अरबाज से नाता तोड़ने की वजह से सलमान पहले से ही अपनी भाभी मलाइका से नाराज चल रहे हैं और अब जब से उन्हें पता चला है कि मलाइका की नजदीकियां अर्जुन कपूर के साथ बढ रही हैं तो वो बौखला गए हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान अंदर ही अंदर अर्जुन से खफा हैं। शुरुआत में इस बारे में पता चलने पर सलमान ने अर्जुन से इस बारे में पूछा भी था लेकिन अर्जुन ने मना कर दिया था। और अब जब मलाइका और उनके बारे में अफवाहें ज्यादा बढ गई हैं तो सलमान बेहद नाराज हैं।
विज्ञापन
मलाइका से नजदीकियों के कारण इस हीरो पर आया संकट!
3 of 5
- फोटो : self
डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार, कहा जा रहा है कि इसका सीधा असर अर्जुन के करियर पर पड़ सकता है। बेशक सलमान ने किसी भी फिल्ममेकर से ये नहीं कहा है कि वो अर्जुन को फिल्म में ना लें लेकिन कुछ फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर अर्जुन से कन्नी काट रहे हैं क्योंकि वो सलमान को नाराज नहीं करना चाहते।
मलाइका से नजदीकियों के कारण इस हीरो पर आया संकट!
4 of 5
लेकिन अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में पता ही चल जाएगा। फिलहाल अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म 'मुबारकां' में बिजी हैं जिसका हाल ही में फर्स्ट लुक आउट हुआ है।