फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thiruchitrambalam Day 7: बॉक्स ऑफिस पर धनुष की फिल्म ‘थिरुचित्रम्बलम’ का जलवा कायम, सातवें दिन की इतनी कमाई

Wed, 24 Aug 2022 11:39 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ स्टार धनुष की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' ने रिलीज के पहले दिन से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है। 18 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म के आगे साउथ और बॉलीवुड की फिल्में भी नहीं टिक पा रही हैं। मिथरन जवाहर की फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर यह ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। वहीं, अब बुधवार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें भी फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 4
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया
'थिरुचित्रम्बलम' में धनुष के साथ ही नित्या मेनन की एक्टिंग को भी काफी सराहा जा रहा है। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ने पहले ही दिन 8.25 करोड़ का कलेक्शन कर धमाकेदार ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 8.55 करोड़, तीसरे दिन 10.05 करोड़ और चौथे दिन 10.91 करोड़ रुपये कमाए। वीकएंड के बाद फिल्म का कलेक्शन थोड़ा कम हुआ, लेकिन फिर भी अपने साथ रिलीज हुई फिल्म से 'थिरुचित्रम्बलम' ने बढ़त बनाए रखी और सभी को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 4
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया
'थिरुचित्रम्बलम' ने सोमवार को जहां 3.9 करोड़ रुपये कमाए, तो मंगलवार को इसकी कमाई 3.54 करोड़ रुपये हुई। वहीं, बुधवार के शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से सातवें दिन फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म की कमाई 48.20 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती रही, तो जल्द दी धनुष के करियर की बड़ी हिट साबित हो सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
Thiruchitrambalam - फोटो : सोशल मीडिया
'थिरुचित्रम्बलम' को रिलीज के बाद से लोगों के पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। एक्टिंग के अलावा लोगों को फिल्म के गाने भी पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म में धनुष और नित्या मेनन के अलावा प्रकाश राज, राशि खन्ना और प्रिया भवानी शंकर भी शामिल हैं। फिल्म में धनुष एक डिलीवरी ब्वॉय के किरदार में हैं और नित्या मेनन उनकी बेस्ट फ्रेंड बनी हैं। निर्देशक मिथरन जवाहर के साथ धनुष का यह चौथा प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें