करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर एक इमोशनल पिता के किरदार से वापसी करने वाले अभिनेता संजय दत्त की फिल्म 'भूमि' का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। 22 सितंबर को रिलीज हुई संजय दत्त और अदिती राव हैदरी की इस मोस्ट अवेटिड फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले तीन दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 'न्यूटन' ने पकड़ी रफ्तार, ये रहे तीन दिन की कमाई के आंकड़े
विज्ञापन
2 of 5
Film Bhoomi
ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म 'भूमि' ने रिलीज भूमि के पहले दिन यानी शुक्रवार को करीब 2.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली है, वहीं शनिवार को 'भूमि' ने 2.47 करोड़ बटोरे और रविवार को यानी तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 2.76 करोड़ की कमाई कर तीन दिनों में कुल 7.48 करोड़ का कलेक्शन किया है।
#Bhoomi is a FIASCO... Fri 2.25 cr, Sat 2.47 cr, Sun 2.76 cr. Total: ₹ 7.48 cr [1894 screens]. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 25, 2017
विज्ञापन
3 of 5
भूमि
फिल्म देशभर में कुल 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई। संजय दत्त के जेल से लौटने बाद उनकी कमबैक फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जबर्दस्त क्रेज था। संजय दत्त ने ओमंग कुमार की भूमि को चुना क्योंकि वो अपनी उम्र के मुताबिक रोल करना चाहते थे।
4 of 5
BHOOMI
- फोटो : SELF
बताते चलें, फिल्म 'भूमि' बाप-बेटी की एक इमोशनल कहानी है जिससे दर्शकों को भारी उम्मीदें हैं। फिल्म 'पीके' में आखिरी बार महज कुछ मिनटों के लिए नजर आए संजय दत्त की लंबे अरसे बाद इस फिल्म से वापसी हो रही है।
आपको बता दें कि यरवदा जेल से बाहर आने के बाद सिल्वर स्क्रीन पर संजय दत्त की यह पहली फिल्म है। संजय ने इस फिल्म के जरिए अपनी इमेज बदलने का भी प्रयास किया है, इस बात को उन्होंने उस वक्त कहा था जब फिल्म की मेकिंग चल ही रही थी।