आज के समय में सबके हाथों में मोबाइल है और उसमें ओटीटी प्लेटफार्म। जिस पर कभी भी कहीं भी आराम से अपनी मन-पसंद का कंटेंट देखा जा सकता है, लेकिन 90 के दशक में लोग सीरियल्स आते ही सारा काम छोड़कर टीवी देखने लगते थे। उस समय में कई लोकप्रिय टीवी शो प्रसारित हुए जिन्हें आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। उस समय में शो शक्तिमान तो इतना पॉपुलर हुआ था कि अब इस पर फिल्म बनाने को लेकर भी बात चल रही है, यानी बच्चों का सुपरहीरो पर्दे पर एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने वाला है। फिलहाल आपको बता दें कि शक्तिमान से लेकर शाका लाका बूम-बू और राजा रेंचो जैसे कई टीवी शोज आप ओटीटी प्लेटफार्म पर आराम से किसी भी समय देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वो शो।