फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से कुछ तो लोग कहेंगे तक, बॉलीवुड गानों से लिए गए इन सीरियल के नाम, देखें लिस्ट

Sun, 01 Jan 2023 10:38 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
फिल्मों के गानों पर आधारित हैं इन सीरियल्स के नाम - फोटो : insta
फिल्मों और टीवी सीरियल के नाम जरा हटकर रखने के लिए निर्माता और पूरी टीम के द्वारा खूब मशक्त की जाती है। इन फिल्मों या सीरियल के नाम रखने का मुख्य उद्देश्य उसकी पूरी कहानी को दर्शाना होता है। वहीं सीरियल का नाम रखते हुए यह भी ध्यान दिया जाता है कि वह दर्शक की जुबान पर आसानी से चढ़ जाए ताकि लोग उसे याद रखें। हालांकि आजकल कई ऐसे सीरियल्स के नाम हैं जो बॉलीवुड गानों से लिए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लंबे समय से प्रसारित हो रहा है। हिना खान और करण मेहरा की कहानी से शुरु हुए इस शो में अब तक कहानी से लेकर किरदारों तक बदलाव आ चुके हैं। हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की मुख्य भूमि वाले इस शो का नाम फिल्म ‘मीनाक्षी’ के गाने के आधार पर रखा गया है। 
विज्ञापन

3 of 8
बड़े अच्छे लगते हैं
बड़े अच्छे लगते हैं 
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले साक्षी तंबर और राम कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते' हैं काफी हिट रहा है। इस शो का नाम फिल्म ‘बालिका वधू’ के प्रसिद्ध गाने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के आधार पर रखा गया है।
 

4 of 8
दिया और बाती हम  - फोटो : सोशल मीडिया
दीया और बाती हम 
स्टार प्लस प्रसारित हुआ शो 'दीया और बाती हम'  बहुत लोकप्रिय हुआ था। दीपिका सिंह और अनस रशीद की मुख्य  भूमिका वाले इस शो दीया और बाती हम का नाम अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘विरासत’ के गाने ‘तारे हैं बाराती’ से ले लिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
इस प्यार को क्या नाम दूं  - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्यार को क्या नाम दूं 
सनाया इरानी, बरुण सोबती, दलजीत कौर, उत्कर्शा नाइक जैसे कलाकारों की मुख्य भूमिका वाला शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं ' खूब हिट हुआ था और इसका दूसरा सीजन भी लाया गया था। बता दें की इस लोकप्रिय टीवी सीरियल का टाइटल भी बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर की फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से लिया गया था।
 
विज्ञापन

6 of 8
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Social Media
गुम है किसी के प्यार में 
मौजूदा समय में सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में से एक स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ का टाइटल रणधीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामपुर का लक्ष्मण’ के सुपरहिट गाने ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आधार पर रखा गया है। इसमें आएशा सिंह और नील भट्ट लीड रोल निभा रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
चांद छुपा बादल में  - फोटो : सोशल मीडिया
चांद छुपा बादल में 
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का पॉपुलर गाना ‘चांद छुपा बादल में’ तो सभी को हमेशा याद रहता है। इसी गाने के आधार पर एक सीरियल का नाम 'चांद छुपा बादल में' रखा गया। 
विज्ञापन

8 of 8
कुछ तो लोग कहेंगे - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ तो लोग कहेंगे
कृतिका कामरा डॉ.निधि और मोहनीश बहल/शरद केलकर के हिट शो कुछ तो लोग कहेंगे का टाइटल राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म अमर प्रेम के ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ गाने से लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें