फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बॉलीवुड स्टार्स के पुराने लुक से आ जाएगी घिन, अब ऐसे बदल गई चेहरे की रंगत

Tue, 17 Apr 2018 05:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Remo
बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में आने के बाद अच्छे-अच्छे लोगों की दुनिया बदल जाती है। चाहे उसमें उनका लिविंग स्टाइल हो या फिर शारीरिक और चेहरे पर बदलाव। ऐसे में बड़े पर्दे के कुछ स्टार हैं जो अाज के मुकाबले पहले की तस्वीरों से बेहद अलग दिखने लगे हैं। यहां तक कि उनके इस ट्रांसफोर्मेशन ने लोगों को चौंका दिया है...
विज्ञापन

रेमो डिसूजा

2 of 10
remo dsouza
90 के दशक में डांस की दुनिया में कदम रखने वाले रेमो डिसूजा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह एक कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक फिल्म डायरेक्टर भी हैं। उनकी आने वाली फिल्म रेस-3 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि पहले के मुकाबले रेमो की पर्सनैलिटी और चेहरे में काफी बदलाव आया है। आज उनके लुक को पहचानना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। बता दें कि फिल्म परदेस में उन्हें शाहरुख के पीछे नाचते हुए देखा गया है। 
विज्ञापन

3 of 10
Farah Khan
फराह खान अपने आप में एक ब्रांड हैं। वह एक कोरियोग्राफर तो है ही साथ ही फिल्म निर्देशन में भी उन्हें महारत हासिल है। उन्होंने बतौर डायेरक्टर फिल्म मैं हूं ना से शुरुआत की थी। अगर उनके लुक को देखा जाए तो पहले से काफी बदल चुका है। 

4 of 10
Shekhar Suman
हैंडसम मैन शेखर सुमन ने अपने चेहरे ही नहीं बल्कि बॉडी में भी बड़ा बदलाव लाया है। सिक्स पैक एब्स बनाने वाले एक्टर्स की दौड़ में शेखर का नाम टॉप पर आता है। वह टीवी सीरियल देख भाई देख से पर्दे पर नजर आए थे। 
विज्ञापन

5 of 10
Shilpa Shetty
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रह चुकी हैं। पूरे बॉलीवुड जगत में उनके फिगर के दीवाने एक्टर्स ही नहीं बल्कि न्यूकमर एक्ट्रेस भी हैं।लेकिन इन सबके बावजूद अगर शिल्पा के पहले के लुक को देखा जाए तो यकीन करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 10
Kiran Kher
बॉलीवुड में किरण खेर की एक्टिंग का कोई जवाब नहीं है। सुपरहिट फिल्म देवदास में उनकी एक्टिंग देख दर्शकों के होश उड़ गए थे। किरण बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर अनुपम खेर की पत्नी हैं। किरण को रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में देखा जाता है। 
विज्ञापन

7 of 10
Ranvijay
एमटीवी पर टेलीकास्ट होने वाले रियलिटी शो एमटीवी रोड़ीज के जज रणविजय के लुक को देखकर जरूर चौंक जाएंगे। आज टीवी पर रणविजय जाना-माना नाम है। बता दें कि वह खुद इस शो के विनर रह चके हैं। 

8 of 10
himesh Reshamiya
सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर, सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया आज अपने काम से जाने जाते हैं। उनकी एलबम आप का सुरूर से उन्हें बहुत बड़ी पहचान मिली थी। इसके बाद वह फिल्म आप का सुरूर में भी नजर आए थे जहां उनका लुक बिल्कुल चौंका देने वाला था।

9 of 10
Sonu Nigam
सिंगर सोनू निगम की हैंडसमनेस आज भी बरकरार है। गौरतलब है कि सोनू के नए-नए लुक की लड़कियां दीवानी हो जाया करती थीं, लेकिन आज भी वह अपने लुक को बदलते रहते हैं। जहां तक सवाल है उनकी गायकी का तो उसका कोई सानी नहीं है। 
विज्ञापन

10 of 10
Shreya Ghosal
अपनी सुरीली आवाज से सबका दिल जीत लेने वाली सिंगर श्रेया घोषाल के पहले का लुक देखा जाए तो पहचानना मुश्किल हो जाएगा। धीरे-धीरे उनके लुक में इतना बदलाव आया है कि आज वह किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें