फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Fitness: फिटनेस बना इन सितारों का दुश्मन, जिम में ज्यादा वर्कआउट करने की वजह से गंवाई जान

Sat, 03 Jun 2023 06:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत के सितारे खुद को फिट रखने के लिए घंटों जिम में बिताते हैं। हालांकि, कुछ सेलेब्स ज्यादा वर्कआउट की वजह से अपनी जान भी गंवा चुके हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
सेलेब्स फिटनेस - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन जगत के सितारों के करोड़ों फैंस होते हैं। यही वजह है कि उन्हें अपनी हर एक एक्टिविटी के साथ-साथ खुद को मेंटेन रखने और अपनी फिटनेस के लिए आम लोगों से ज्यादा सजग होना पड़ता है। स्टार्स अपनी फिटनेस से फैंस को चौंकाते नजर आते हैं। साथ ही खुद के वजन को कंट्रोल में रखने के लिए घंटों जिम में बिताते हैं। वर्कआउट से सेलिब्रिटीज को काफी फायदा  होता है, लेकिन कई दफा जिम में ज्यादा समय बिताना भी जानलेवा साबित होता है। ऐसा ही कुछ नामचीन हस्तियों के साथ हुआ है, जिन्होंने वर्कआउट करते-करते अपनी जान गंवा दी। आइए इन सितारों की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडियासिद्धांत वीर सूर्यवंशी
'कुसुम', 'कसौटी जिंदगी की', 'कृष्णा अर्जुन' और 'क्या दिल में है' जैसे पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुके जाने-माने टेलीविजन एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की जिम में मौत हो गई। हद से ज्यादा वर्कआउट करने के कारण सिद्धांत ने अपनी जान गंवा दी। दरअसल, मुंबई के एक जिम में एक्सरसाइज करते वक्त सिद्धांत को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। 
विज्ञापन

3 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के चमकते सितारे सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था। एक्टर की जान भी हार्ट अटैक से गई थी। बताया जाता है कि फिटनेस के चक्कर में ज्यादा वर्कआउट और प्रोटीन के सेवन से सिद्धार्थ को अपनी जान गंवानी पड़ी। 

Housefull 3: 'हाउसफुल 3' को सात साल पूरे, चंकी पांडे-नरगिस ने साझा कीं फिल्म से जुड़ी यादें

4 of 6
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते वक्त दिल का दौरा पड़ा और वह ट्रेडमिल पर ही गिर गए थे। इसके बाद आनन-फानन में राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, 41 दिनों के इलाज के बाद राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया। 

Malaika Arora: छैंया छैंया की शूटिंग को लेकर मलाइका का खुलासा, बोलीं- नहीं पता था चलती ट्रेन पर होगी शूटिंग
विज्ञापन

5 of 6
अबीर गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा’, ‘कुसुम’ जैसे टीवी सीरियल समेत ‘लक्ष्य’ और ‘खाकी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे एक्टर अबीर गोस्वामी का वर्ष 2013 में महज 37 की उम्र में देहांत हो गया था। रिपोर्ट की मानें तो, एक्टर को ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त दिल का दौरा पड़ा और डॉक्टर की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा के जाने-माने सितारे रहे पुनीत राजकुमार को जिम में एक्सरसाइज करते वक्त दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। महज 46 की उम्र में पुनीत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर ने हर किसी को सतके में डाल दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें