मनोरंजन जगत के सितारों ने अपनी मेहनत के दम पर आज जो मुकाम हासिल किया है, वहां तक पहुंचना हर आम आदमी का सपना होता है। हालांकि, सफलता की बुलंदियों तक पहुंचने के लिए इन स्टार्स ने कड़ी मेहनत की है। ये सितारे अपनी शोहरत से यह भी प्रेरणा देते हैं कि अगर मेहनत पूरी और शिद्दत के साथ की जाए तो सफलता एक दिन जरूर कदम चूमती है। आज आप अपने चहेते सितारे की लाइफस्टाइल और बंगले पर नजरें गड़ाए रखते हैं। हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंडस्ट्री के इन चमकते चेहरों में से कुछ एक वक्त पर चॉल में जिंदगी गुजारते थे, लेकिन इन्होंने जीवन की कठिनाइयों के आगे हार नहीं मानी, और मेहनत के दम पर अपनी किस्मत खुद लिखी।