फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 एक्ट्रेस के साथ सरेआम छेड़छाड, एक के साथ नेता ने कर दी थी बदतमीजी

Tue, 07 May 2019 12:01 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Bollywood Actress - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस को अक्सर कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता लेकिन कभी-कभी तो लोग उन्हें देखकर अपनी मर्यादा लांघ जाते हैं। बीते साल बॉलीवुड में मीटू अभियान के तहत कई एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए शोषण को लेकर खुलासा किया था। लेकिन कई बार इन एक्ट्रेस के साथ पब्लिक ने खुलेआम बदतमीजी की है। सरेआम भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने इन एक्ट्रेस छेड़ा है। इस लिस्ट में लगभग सभी टॉप एक्ट्रेस का नाम शामिल है। आपको बताते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
Zaira Wasim - फोटो : social media
जायरा वसीम
दिल्ली से मुंबई का सफर करने के दौरान फ्लाइट में 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम को छेड़छाड़ जैसी हरकत का सामना करना पड़ा था। इस दौरान जायरा ने आरोपी शख्स की हरकत को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया में बेनकाब कर दिया था। जायरा ने इस घटना के बाद  लाइव वीडियो में रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई थी। बाद में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

3 of 11
Katrina Kaif - फोटो : social media
कटरीना कैफ
2015 में पश्चिम बंगाल में कटरीना के साथ भी सरेआम छेड़छाड़ हुई थी। दुर्गा पूजा समारोह से बाहर आने के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए कई लोगों ने कटरीना को गलत ढंग से छूने का प्रयास किया। हालात बेकाबू होते देख ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सदस्यों ने बॉडीगार्ड्स और बाउंसर्स की मदद से कटरीना को बाहर निकाला।

4 of 11
Sonakshi Sinha - फोटो : social media
सोनाक्षी सिन्हा
2010 में बॉलीवुड की 'दबंग' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी सार्वजनिक जगह पर बदसलूकी हुई। दक्षिणी मुंबई के गांधी ग्राउंड में एक कार्यक्रम के दौरान सोनाक्षी को न सिर्फ लोगों की अभद्र टिप्पणियां सहनी पड़ी बल्कि लोगों ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की। इस वाकये के बाद सोनाक्षी रोने लगी थीं।
विज्ञापन

5 of 11
Sonam Kapoor - फोटो : social media
सोनम कपूर
धनुष की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म 'रांझणा' के प्रमोशन के लिए जब उनकी को-एक्ट्रेस सोनम कपूर थिएटर पहुंचीं तो भीड़ उनपर टूट पड़ी। कुछ ने इधर-उधर छूने तक की कोशिश की। हालांकि, बाद में धनुष की मदद से वो जैसे-तैसे भीड़ से निकलने में कामयाब रही।
विज्ञापन

6 of 11
Nagma - फोटो : social media
नगमा
अप्रैल 2014 में एक्ट्रेस नगमा के साथ कांग्रेस नेता ने बदसलूकी की सारी हदें पार कर दी थी। हापुड़ में रोड शो के दौरान नेता गजराज सिंह ने नगमा की ओर हाथ बढ़ाया और उनके सिर को पकड़कर अपनी ओर खींचने की कोशिश की। उन्होंने नाराजगी के साथ गजराज का हाथ झटक दिया था। इसी तरह चुनाव प्रचार के दौरान भी एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। तब नाराज नगमा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन

7 of 11
Gauhar Khan - फोटो : social media
गौहर खान
टीवी एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट गौहर खान भी 2014 में छेड़खानी का शिकार हुईं थीं। टीवी रियलटी शो 'इंडियाज रॉकस्टार' के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के दौरान मोहम्मद अकील नामक शख्स ने ऑडियंस के बीच से उठकर स्टेज पर चढ़ते ही गौहर को थप्पड़ जड़ दिया। शख्स का कहना था कि इस्लाम के खिलाफ गौहर छोटे कपड़े पहनकर अपने जिस्म की नुमाइश करतीं हैं।

8 of 11
Kareena Kapoor Khan - फोटो : social media
करीना कपूर खान
एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड की 'बेबो' करीना को छेड़छाड़ जैसी घटना से दो-चार होना पड़ा था। मामला 2013 का है, जहां एक इवेंट से बाहर आने के दौरान मौजूद भीड़ में कुछ असमाजिक तत्वों ने करीना को जबरदस्ती यहां-वहां छूने की कोशिश की। बाद में घबराईं करीना को बाउंसर्स ने सुरक्षित बाहर निकाला। 

9 of 11
Ameesha Patel - फोटो : social media
अमीषा पटेल
गोरखपुर में ज्वैलरी स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान अमीषा पटेल को भी मनचले की गंदी हरकतों का सामना करना पड़ा था। हालांकि अपने साथ गलत होता देख गुस्से से तमतमाईं अमीषा ने भीड़ में से उस शख्स को निकालकर उसकी पिटाई कर दी थी।

10 of 11
Sushmita Sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन को भी ज्वैलरी शॉप की ओपनिंग के दौरान मनचलों की शर्मनाक हरकत झेलनी पड़ी थी। पुणे में हुए इस हादसे में भीड़ सुष्मिता को देखते ही इतने उत्साहित हुई कि उनकी कार के अंदर घुसने की कोशिश करने लगी थी।
विज्ञापन

11 of 11
BIPASHA
बिपाशा बसु
'राज 3' के प्रमोशन के दौरान अहमदाबाद में बिपाशा बसु का स्कर्ट खींचने की कोशिश की गई थी। इसके पहले कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान भी 'बंगाली बाला' के साथ जमकर छेड़छाड़ हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें