जब से मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई की खबरें आई हैं, तभी से लोगों की नजरें उन अरबपतियों की बेटियों पर हैं जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। आज हम आपको देश के उन अरबपतियों की बेटियों के बारे में बता रहे हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ बिजनेस में कामयाब हैं, लेकिन वें अभी तक अनमैरिड हैं।
विज्ञापन
2 of 6
ananya birla
अनन्या बिड़ला
बिजनेस टायकून कुमार मंगलम और नीरजा बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला एंटरप्रेन्योर होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। अनन्या का नाम देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार हैं, इसके बावजूद अनन्या ने बिना अपने पिता का सहारा लिए बिजनेसवर्लड में अपना अलग मुकाम बनाया है। उन्होंने माइक्रोफाइनेंस फर्म 'स्वतंत्र प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी बनाई है, जोकि 2 राज्यों में फैली हुई है।
विज्ञापन
3 of 6
manasi kirloskar
मानसी किर्लोस्कर
मानसी इंडस्ट्रियलिस्ट विक्रम और गीताजंलि किर्लोस्कर की बेटी हैं। मानसी ट्रैवलिंग की बेहद शौकिन हैं। अक्सर वह घूमने-फिरने को लेकर चर्चा में रहती है। वह टायोटा किर्लोस्कर एंपायर की इकलौती मालकिन हैं। वह 27 साल की हो चुकी हैं, लेकिन शादी के बारे में अभी तक उन्होंने कुछ नहीं सोचा है।
4 of 6
jayanti chauhan
जयंती चौहान
जयंती चौहान बिसलेरी इंटरनेशनल के डायरेक्टर रमेश चौहान की इकलौती बेटी हैं। अपने फैमिली बिजनेस को वह बखूबी संभाल रही हैं। वह 33 साल की हो चुकी हैं, लेकिन शादी के बारे में अभी तक उन्होंने कुछ नहीं सोचा है।
विज्ञापन
5 of 6
radha kapoor
राधा कपूर
राधा कपूर यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर की बेटी हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन फाइन आर्टस में की है। वह माइक्रोसॉफ्ट वेंचर्स इंडियन स्कूल ऑफ डिजाइन एंड इन्नोवेशन (आईएसडीआई) की संस्थापक हैं।
नव्या नवेली नंदा
एस्कॉर्ट्स ग्रुप के एमडी निखिल नंदा और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा अपने ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए सुर्खियों में रहती हैं। नव्या नवेली सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव हैं। फिलहाल वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं।