Sacred Games
आखिर क्या और किस तरह का है Mumbai पर खतरा?
अगर आपने सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन देखा होगा तो आपको याद होगा कि गणेश गायतोंडे के किरदार में नजर आने वाले वाजुद्दीन सिद्दीकी, सरताज की भूमिका में नजर आने वाले सैफ अली खान को कॉल कर कहते हैं कि तुम्हारे पास 25 दिन हैं, बचा लेना अपने शहर को। लेकिन यहां ये बात राज ही रह गई थी कि आखिर मुंबई पर खतरा क्या है और किस तरह का है? लेकिन अब सेक्रेड गेम्स 2 से दर्शकों को उम्मीद हैं कि उन्हें इस सवाल का जवाब जरुर मिल जाएगा।