फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 10 बॉलीवुड स्टार्स हैं सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पॉपुलर, लिस्ट में यह फ्लॉप एक्ट्रेस भी शामिल

Sat, 24 Mar 2018 05:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Salman Khan
बदलते वक्त के साथ बॉलीवुड स्टार्स की पॉपुलैरिटी का पैमाना भी बदल रहा है। मतलब साफ है कि स्टार्स अपने फैंस से किसी ना किसी तरीके से जुड़े रहना चाहते हैं। ये हैं वो दस स्टार्स जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। अब एक्टर्स अपनी अपकमिंग फिल्म की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर करने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं इन दस स्टार्स के बारे में...
विज्ञापन

शाहरुख खान

2 of 11
shahrukh khan
इस कड़ी में सबसे पहला नाम 'बॉलीवुड के बादशाह' शाहरुख खान का आता है। शाहरुख अपने आप में खुद एक बहुत बड़े ब्रांड हैं। क्योंकि उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि दुनियाभर में किंग खान के चाहने वाले हैं। शाहरुख को दुनिया का दूसरा सबसे अमीर एक्टर माना जाता है। उन्होंने कमाई के मामले में हॉलीवुड के दो सुपरस्टार टॉम क्रूज और जॉनी डेप को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए हैं।
विज्ञापन

सलमान खान

3 of 11
salman khan
'बॉलीवुड का टाइगर' सलमान खान की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। बता दें कि दबंग खान अपनी अपकंमिग तीन फिल्म रेस 3, दंबग 3 और भारत को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान खान पॉपुलर शो बिग बॉस के सात सीजन भी होस्ट कर चुके हैं। हाल ही में आई सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर सलमान का भी डंका बज रहा है।

अमिताभ बच्चन

4 of 11
amitabh bachchan
बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी के बारे में जितना कहो उतना ही कम है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अमिताभ की पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है। अमिताभ अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपने परिवारिक जीवन को अपने फैंस के साथ शेयर करते भी नजर आते हैं।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा

5 of 11
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी पहचान खुद बनाई है। प्रियंका आज बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शुमार हैं। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी प्रियंका का कोई जवाब नहीं है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर प्रियंका की तूती बोलती है। प्रियंका ने अपने बॉलीवुड करियर में कई हिट फिल्में दी है। प्रियंका के पॉपुलर होने की एक वजह यह भी है कि उन्हें 2010 में यूनिसेफ संगठन का गुडविल एंबेसडर भी बनाया गया था। उन्होंने इस संगठन के लिए दस साल तक काम किया। इसके साथ ही प्रियंका शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला अधिकारों के लिए भी अपनी आवाज बुलंद करती हैं। 
विज्ञापन

अक्षय कुमार

6 of 11
akshay kumar
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने फिल्म जगत में एक्शन हीरो के तौर पर एंट्री की थी फिर उन्होंने कॉमेडी फिल्में करना शुरू कर दिया। लेकिन अब अक्षय कुमार सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बना रहे हैं। सोशल मुद्दों पर आधारित उनकी दो फिल्म पैडमैन और टॉयलेट एक प्रेमकथा ने उन्हें सोशल मीडिया पर और भी ज्यादा पॉपुलर कर दिया है। अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में भी शुमार हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस की चर्चा अकसर होती रहती है। 
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण

7 of 11
deepika padukone
बॉलीवुड में प्रियंका के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी हॉलीवुड में नजर आती हैं। दीपिका भी आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ओम शांति ओम से की थी। बॉलीवुड में दीपिका आज सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस की गिनती में आती हैं। फिल्म पद्मावत को लेकर हुए विरोध के कारण दीपिका की पॉपुलैरिटी विदेशों में भी बढ़ी। 

सोनम कपूर

8 of 11
sonam kapoor at cannes 2017
सोनम कपूर भले ही बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर पाईं। लेकिन सोशल मीडिया पर वह आए दिन चर्चा में रहती हैं। उसमें चाहे उनका ड्रेसिंग स्टाइल हो या फिर ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटोशूट। बता दें कि सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन सोनम की फिल्म रांझना और नीरजा ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 

आलिया भट्ट

9 of 11
alia bday
आलिया भट्ट अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से ही फेमस हो गई थीं। वह डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी हैं। आलिया हाईवे, उड़ता पंजाब और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। बता दें कि आलिया एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग का भी शौक रखती हैं। उन्होंने फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के लिए एक गाना भी गया था। 

शाहिद कपूर

10 of 11
shahid kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर का सितारा इन दिनों बुलंदी पर है। विवादित फिल्म पद्मावत में उनके काम को सराहा गया है। शाहिद ने गर्लफ्रेंड मीरा से शादी कर ली है और उनकी एक बेटी भी है। बता दें कि शाहिद अक्सर अपनी पत्नी मीरा और बेटी मीशा के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर शाहिद के भी कही चाहने वाले हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
वरुण धवन
वरुण धवन ने भी फिल्म स्टूडेंट ऑफ दा ईयर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं। वरुण अपनी हैंडसमनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। लड़कियां उनके लुक की बड़ी दिवानी हैं। वरुण की हाल ही में आई फिल्म जुड़वा-2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई है। बता दें कि वरुण की अगली फिल्म सुई धागा और अक्टूबर हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें