बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाने का रिवाज काफी पुराना रहा है। दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कई फिल्में हैं, जिसकी हिंदी रीमेक ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक, कई बड़े सितारे साउथ की कई फिल्मों के हिंदी रीमेक में नजर आ चुके हैं। इन स्टार्स की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट भी रही हैं। रीमेक बनाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में अब ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ने जा रहा है। ऋतिक जल्द ही साउथ की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' की रीमेक में नजर आने वाले हैं। फिल्म हिट होगी या फ्लॉप यह तो रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन आज हम आपको इस रिपोर्ट में उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दक्षिण भारत में तो जबरदस्त हिट रहीं लेकिन इनके हिंदी रीमेक ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। आइए देखते हैं इन फिल्मों की लिस्ट...