मनोरंजन जगत के सितारों की करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। ये सितारे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फैशन स्टेटमेंट और एक्टिविटी से लोगों के मन पर गहरी छाप छोड़ते नजर आते हैं। वहीं, जिस ब्रांड से इन चहेते स्टार्स का चेहरा जुड़ जाता है, उसकी मार्केट वैल्यू और ज्यादा बढ़ जाती है। जहां आज फैशन से लेकर फेयरनेस क्रीम और कपड़ों के ब्रांड के साथ मनोरंजन जगत के सितारे जुड़े हुए हैं। तो वहीं, कुछ स्टार्स ने नैतिकता को प्राथमिकता देते हुए बड़े ब्रांड के प्रस्तावों को ठुकराने में बिल्कुल समय नहीं लगाया। बड़े ब्रांड्स के लिए एंडोर्स करना सेलेब्रिटीज के आय का एक प्रमुख स्रोत है, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो पैसे से ज्यादा अपनी नैतिकता को महत्व देते हैं, उन्होंने जीवन में एक बार मिलने वाले ब्रांड विज्ञापन को खारिज कर यह साबित कर दिया। ये कुछ हस्तियां आम जनता के लिए एक प्रेरणा हैं।