फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: सुपरहिट फिल्मों के बाद भी सीक्वल से हाथ धो बैठे ये सितारे, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

Tue, 13 Sep 2022 05:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बैक-टू-बैक फिल्मों को लेकर चर्चा हैं। अभिनेता जल्द ही फिल्म आशिकी के तीसरे भाग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर ने अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को रिप्लेस किया है।
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बैक-टू-बैक फिल्मों को लेकर चर्चा हैं। अभिनेता जल्द ही फिल्म आशिकी के तीसरे भाग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर ने अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को रिप्लेस किया है। ब्लॉक बस्टर फिल्म आशिकी 2 में आदित्य  नजर आए थे, हालांकि अब फिल्म के तीसरे में भाग में उनकी जगह कार्तिक आर्यन ने ले ली। आदित्य रॉय पहले ऐसे अभिनेता नहीं जिन्हें अपनी ही सुपरहिट फिल्म के सीक्वल से हटाया हो। इससे पहले भी कई सितारों को अपनी फिल्मों के सीक्वल से हाथ धोना पड़ा है। तो आइए जानते हैं ऐसे कलाकारों के बारे-

 

विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार- भूल भूलैया 2, वेलकम बैक

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को एक नहीं बल्कि अपनी दो सुपर हिट फिल्मों के  सीक्वल हटाया गया है। भूल-भूलैया और वेलकम में अपनी दमदार कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता का इन दोनों फिल्मों के अगले भाग से रिप्लेस कर दिया था। 

विज्ञापन

3 of 6
अरशद वारसी- जॉली एलएलबी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अरशद वारसी- जॉली एलएलबी 2

अपने बेहतरीन अभिनय से सभी की प्रशंसा हासिल करने वाले अरशद वारसी को भी अपनी फिल्म से हटा दिया गया था। फिल्म जॉली एलएलबी में शानदार कॉमेडी करने वाले एक्टर को इस फिल्म के इस फिल्म दूसरे पार्ट जॉली एलएलबी 2 में अभिनेता अक्षय कुमार ने रिप्लेस किया था।

4 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान - गोलमाल 4

गोलमाल सीरीज के दूसरी भाग में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक्ट्रेस रिमी सेन की जगह ली थी। हालांकि, बाद में इसी फिल्म की चौथे पार्ट यानी गोलमाल 4 में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने करीना को रिप्लेस कर दिया था।

विज्ञापन

5 of 6
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

काजल अग्रवाल- सिंघम रिटर्न्स

अजय देवगन और साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम के दूसरे भाग से काजल को रिप्लेस किया गया था। सिंघम से काजल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इमरान हाशमी - फोटो : social media

इमरान हाशमी- वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा

फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई में गैंगस्टर शोएब खान के किरदार में नजर आए इमरान हाशमी दर्शकों ने इस रोल में काफी पसंद किया था। हालांकि, प्रशंसा हासिल करने के बाद भी उन्हें इस फिल्म के सीक्वल से हटा दिया गया था। इस फिल्म के दूसरे भाग में अक्षय कुमार नजर आए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें