फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: इन सितारों ने एक साल में दीं सबसे ज्यादा कामयाब फिल्में, नंबर वन पर है यह अभिनेत्री

Sat, 27 Jul 2024 04:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन फैंस की बदौलत ही कलाकारों की फिल्में हिट हो पाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम-दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में पहले नंबर पर सभी अभिनेताओं को पीछे छोड़ते हुए दीपिका पादुकोण हैं। अभिनेत्री के साल 2013 काफी अच्छा गुजरा था। उन्होंने उस साल की शुरुआत अब्बास मस्तान की रेस 2 से की। इसके बाद उन्होंने ये जवानी है दीवानी और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। वहीं, उसी साल के अंत में वह गोलियों की रासलीला राम लीला में नजर आईं। इस तरह उन्होंने एक साल में चार कामयाब फिल्में दीं।
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का फिल्मी करियर इस समय ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन एक समय पर वह लगातार हिट फिल्में दे रहे थे। साल 2007 में उन्होंने चार हिट फिल्में दीं। इनमें तीन कॉमेडी फिल्में अनीस बज्मी की वेलकम, प्रियदर्शन की भूल भुलैया और साजिद खान की हे बेबी थी। वहीं, उसी साल वह विपुल अमृतलाल शाह की रोमांटिक ड्रामा नमस्ते लंदन में भी नजर आए थे। चारों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

4 of 6
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
अजय देवगन
अजय देवगन बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। साल 2010 उनके लिए काफी यादगार रहा। उस साल तीन फिल्में राजनीति, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई और गोलमाल 3 को लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन

5 of 6
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
कैटरीना कैफ
इस सूची में कैटरीना कैफ का नाम भी शामिल है। अपने करियर में अभिनेत्री ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। साल 2007 में उनकी तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। डेविड धवन की पार्टनर, अनीस बज्मी की वेलकम के साथ-साथ विपुल अमृतलाल शाह की नमस्ते लंदन उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान
शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का हमेशा इंतजार रहता है। साल 1997 में शाहरुख की कुल तीन फिल्मों ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाल दिखाया। सुभाष घई की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म परदेस सभी को पसंद आईं। वहीं, यश चोपड़ा की दिल तो पागल है और अजीज मिर्जा की यस बॉस ने कामयाबी के झंडे गाड़े।
Animal: 'करियर में ठहराव था, यह मेरे लिए सही फिल्म थी', 'एनिमल' की आलचोना पर रणबीर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें