फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: डेब्यू फिल्म के बाद काम के लिए दर-दर भटके ये सितारे? एक तो सुपरस्टार भी है इस लिस्ट में शामिल

Mon, 29 May 2023 05:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा की दुनिया में ऐसे कई सितारे रहे हैं, जिनकी पहली ही फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। डेब्यू फिल्म के बाद उनके पास ऑफर्स की झड़ी लग गई और बड़े-बड़े निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए लाइन लगाकर खड़े मिले। मगर, सबके लिए राह इतनी सहज नहीं रही। कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्हें डेब्यू फिल्म के बाद काम मांगने के लिए दर-दर भटकना पड़ा। हैरानी की बात तो यह है कि इस लिस्ट में एक ऐसे एक्टर का नाम भी शामिल है, जिसकी आज इंडस्ट्री में तूती बोलती है। आइए जानते हैं..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे 
अंकिता लोखंडे ने छोटे पर्दे से काम शुरू किया था। इसके अलावा वह बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' उनकी डेब्यू फिल्म थी। एक बातचीत में अंकिता ने खुलासा किया कि बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म के बाद उन्हें काम नहीं मिला। एक्ट्रेस ने कहा कि इतने वर्ष इंडस्ट्री में बिताने के बाद भी उन्हें किसी ने काम ऑफर नहीं किया और वह उन स्टार्स में से नहीं थीं जो काम के लिए भीख मांगतीं।
विज्ञापन

3 of 5
सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूरज पंचोली
सूरज पंचोली ने वर्ष 2015 में फिल्म 'हीरो' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह अथिया शेट्टी के साथ नजर आए थे। हाल ही में जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली ने अपनी उम्र का 20वां दशक इस मामले में कोर्ट में ही बिता दिया। इस केस में उनका करियर बुरी तरह प्रभावित हुआ। डेब्यू फिल्म के करीब चार साल बाद सूरज को दूसरा प्रोजेक्ट 'सैटेलाइट शंकर' (2019) हाथ लगा था।
Bosco Martis: बॉस्को ने की सुहाना की जमकर कर तारीफ, जानें कोरियोग्राफर ने किंग खान की लाडली के लिए क्या कहा?

4 of 5
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन खान
फरदीन खान ने वर्ष 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। मगर, अफसोस की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। इसके बाद फरदीन के पास करीब दो वर्ष तक कोई काम नहीं आया। करीब दो साल बाद उन्हें 'जंगल' नसीब हुई। फरदीन के साथ ऐसा तब हुआ, जब वह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसके बाद कुछ फिल्मों में काम करने के बाद फरदीन इंडस्ट्री से ही गायब हो गए।
Manoj Bajpayee : हिंदी बोलना नहीं जानती हैं मनोज बाजपेयी की लाडली अवा, बोले- यह मेरे लिए शर्मनाक है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
आज इंडस्ट्री में सलमान खान क्या हैं, यह  किसी से नहीं छिपा। उनके पास तो फिल्मों की कमी है ही नहीं, उल्टा अब वह खुद दूसरों को काम देते और दिलाते हैं। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में ऐसा नहीं था। एक्टर ने वर्ष 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद करीब छह महीने तक सलमान खाली हाथ रहे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके पिता सलीम खान को बीच में आना पड़ा और उन्होंने रमेश सिप्पी से कहा कि वह सलमान को अपनी फिल्म में लेने का एलान करें, जिससे प्रेरित होकर रमेश तौरानी और अन्य प्रोड्यूसर्स सलमान को अपने प्रोजेक्ट्स में साइन करने के लिए आगे आए।
Taapsee Pannu: तापसी पन्नू का रैंप वॉक करते हुए पुराना वीडियो वायरल, नेटिजंस ने किया जमकर ट्रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें